21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
Homeweatherभारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र राँची के सभी स्कूल 19 जून...

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र राँची के सभी स्कूल 19 जून को रहेंगे बंद

राँची, 19 जून 2025 |
भारत मौसम विज्ञान विभाग, राँची केंद्र द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन – 05 के अनुसार, झारखंड में 17 जून से 21 जून 2025 तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बुलेटिन में 19 जून को राँची जिले को रेड जोन में रखते हुए अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गई है।


सावधानी के तौर पर विद्यालयों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्देश

भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए राँची जिला प्रशासन ने एहतियातन निर्णय लिया है कि जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालयों सहित) और निजी स्कूलों को कक्षा केजी से लेकर 12वीं तक के लिए 19 जून 2025 (बुधवार) को बंद रखा जाएगा


आदेश की अवहेलना पर होगी कानूनी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय या संस्थान इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

न्यूज़ डेस्क


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading