33.6 C
Ranchi
Sunday, June 14, 2026
Advertisement
Homeweatherझारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले कई दिनों तक बारिश और...

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले कई दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

News – Sanjana Kumari

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। गर्मी से राहत मिलने के साथ खेतों में नमी बढ़ने से किसानों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। शनिवार को रांची समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश होती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 13 से 19 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 14 और 15 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़ राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 15.7 मिमी बारिश रामगढ़ में दर्ज की गई। वहीं डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 16 जून तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 17 और 18 जून को तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading