33.6 C
Ranchi
Sunday, June 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiहटिया स्टेशन के 3 रहस्यमयी घंटे, और फिर गायब हो गए तीन...

हटिया स्टेशन के 3 रहस्यमयी घंटे, और फिर गायब हो गए तीन बच्चे; CCTV बंद होने से उलझी जांच

News – Sanjana Kumari

रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए तीन बच्चों करण, अर्जुन और शिवा नायक की तलाश में जुटी पुलिस को जांच के दौरान एक ऐसा पहलू मिला है, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। जिस समय बच्चों के गायब होने की आशंका है, ठीक उसी दौरान हटिया रेलवे स्टेशन का CCTV सिस्टम करीब तीन घंटे तक बंद था।

पुलिस के अनुसार, 3 जून को तीनों बच्चे हटिया स्टेशन पहुंचे थे। वे स्टेशन परिसर और यार्ड क्षेत्र में घूमते हुए कैमरों में नजर आए। दोपहर करीब 1:30 बजे तक उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं, लेकिन इसके बाद तकनीकी खराबी के कारण CCTV कैमरे बंद हो गए। जब शाम 4:30 बजे कैमरे फिर चालू हुए, तब तक तीनों बच्चे वहां नहीं थे।

यही तीन घंटे अब पुलिस जांच का सबसे बड़ा सवाल बने हुए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बच्चे स्टेशन से बाहर निकले या किसी ट्रेन में सवार होकर चले गए। इस एंगल पर भी जांच हो रही है कि कहीं वे तपस्विनी एक्सप्रेस से तो नहीं गए। बच्चों की तलाश में पुलिस टीम ओडिशा के पुरी समेत कई जगहों पर जांच कर रही है।

इस बीच, करण की मां को एक कॉल कर 1800 रुपये भेजने पर बच्चों को वापस भेजने का दावा किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कॉल हैदराबाद से की गई थी और यह साइबर ठगी का प्रयास था। परिवार ने किसी तरह की रकम नहीं भेजी।

बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार को धुर्वा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। लोगों ने प्रशासन से खोज अभियान तेज करने और बच्चों को जल्द सुरक्षित वापस लाने की मांग की।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading