गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया
जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश, कई मामलों में मौके पर हुआ समाधान
गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।
इस दौरान दिव्यांगजनों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। रायडीह प्रखंड के सिकोई गांव निवासी नितेश कुजूर, ने पैरों में लकवे की समस्या के कारण चलने-फिरने में असमर्थता व्यक्त करते हुए सरकारी योजना के तहत बैटरी चालित व्हीलचेयर अथवा रिक्शा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। वहीं, चैनपुर प्रखंड के किरतोरोली गांव निवासी फुलराम लोहरा ने 45 प्रतिशत शारीरिक दिव्यांगता के कारण दैनिक आवागमन में होने वाली कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए बैटरी चालित रिक्शा उपलब्ध कराने की मांग की थी। दोनों दिव्यांगजनों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्हें बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके आवागमन को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।
पालकोट निवासी शिल्पा नन्दा ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पति पिछले दस वर्षों से लापता हैं और वह बेरोजगार हैं। उनकी दोनों पुत्रियों दिशाशा नन्दा एवं जिज्ञासा नन्दा को बाल कल्याण समिति के माध्यम से मिलने वाली स्पॉन्सरशिप योजना की राशि नवंबर 2025 के बाद से बंद हो गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं भरण-पोषण में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने योजना की राशि पुनः चालू कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सिसई थाना क्षेत्र के पिलखी गांव निवासी सुको देवी, पति चीखू भगत, ने अपनी खतियानी जमीन से संबंधित ऑनलाइन लगान रसीद में त्रुटि सुधारने की मांग की। उन्होंने बताया कि मौजा पिलखी के खाता संख्या 72 की जमीन के ऑनलाइन अभिलेख में त्रुटिवश उन्हें ‘टाना भगत’ दर्ज कर निःशुल्क रसीद निर्गत की जा रही है, जबकि वह इस श्रेणी में नहीं आती हैं। उन्होंने ऑनलाइन अभिलेख से उक्त प्रविष्टि हटाकर पूर्व की भांति सही लगान रसीद निर्गत कराने का अनुरोध किया।
घाघरा थाना क्षेत्र के लोहरा टोली (गोपा) के ग्रामीणों ने मसरिया डैम के पूर्वी दिशा में स्थित नहर की क्षतिग्रस्त छोटी पुलिया की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिसके कारण खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है और कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का अनुरोध किया।
इसी क्रम में गुमला प्रखंड की कलिगा पंचायत के मुखिया एवं ग्रामीणों ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में लगभग 25 से 30 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई के लिए समसेरा में सोमा खड़िया के तालाब तथा कुटासी में माझयस तालाब का गाद हटाकर जीर्णोद्धार कराना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त बेला में जितबहान खड़िया के डांड तथा कुटासी में केशावती देवी के खेत के समीप डीप बोरिंग निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति भूमि संरक्षण विभाग से दिलाने का अनुरोध किया गया, ताकि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिले।
रायडीह थाना क्षेत्र के कटकायां गांव, मांझाटोली पोस्ट निवासी बिमला मिंज, पति स्वर्गीय ओसकर मिंज, ने भारतमाला सड़क परियोजना के तहत पैतृक संपत्ति के अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा राशि के भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि मौजा कटकायां की खाता संख्या 60 की जमीन के अधिग्रहण के एवज में प्राप्त कुल मुआवजा राशि में से उनके हिस्से के 29 लाख 20 हजार 459 रुपये किशोर मिंज एवं मनीष मिंज द्वारा हड़प लिए गए हैं। उन्होंने अपने हिस्से की राशि दिलाने के लिए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
रायडीह निवासी विष्णु दास, पिता स्वर्गीय भारी दास, ने चीक बड़ाईक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में आ रही कठिनाइयों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों का पारंपरिक पेशा कपड़ा बुनना रहा है तथा पूर्व में अंचल कार्यालय से चीक बड़ाईक जाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता रहा है। वर्तमान में खतियान में जाति दर्ज होने से संबंधित तकनीकी कारणों के चलते प्रमाण पत्र निर्गत कराने में परेशानी हो रही है। उन्होंने मामले की जांच कर नियमानुसार जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने का अनुरोध किया।
विशुनपुर प्रखंड की गुरदरी पंचायत अंतर्गत काठुपानी गांव के ग्राम प्रधान खल्को असुर, वार्ड सदस्य सोनम नगेसिया, मुखिया पुष्पा चौरांठ तथा मुण्डा समुदाय के ग्रामीणों ने समुदाय के सदस्यों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र के मुण्डा समुदाय के लोगों को नियमानुसार जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित मामले की जांच कर पात्र लाभुकों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त ने सभी प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। सभी संबंधित पदाधिकारी प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी नागरिक को अपनी जायज समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 27, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹379.00 (as of October 27, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹498.00 (as of October 27, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8037 Men Super Combed Cotton Solid Brief (Pack of 2)
₹355.00 (as of October 27, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹615.00 (as of October 27, 2026 12:44 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 27, 2026 11:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 27, 2026 11:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹416.00 (as of October 27, 2026 11:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹479.00 (as of October 27, 2026 11:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹649.00 (as of October 27, 2026 11:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







