21.1 C
Ranchi
Wednesday, October 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविश्व हिंदू परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

विश्व हिंदू परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में विश्व हिंदू परिषद गुमला विभाग की बैठक गुमला जिला स्थित घाघरा प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर धर्मशाला में दोपहर 1 बजे शुरू हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय सह मंत्री अरुण नेटके, झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा और बजरंग दल झारखंड प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो उपस्थित रहे।

अरुण नेटके जी ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता को काम करने के लिए समय निकालना चाहिए और किया गया काम का परिणाम समाज में दिखता है। विश्व हिंदू परिषद आज दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है और देश के प्रत्येक जिले में विहिप के कार्यकर्ता मौजूद हैं। विहिप में पद से ज्यादा महत्वपूर्ण कार्यकर्ता और उसका काम है।

विश्व हिंदू परिषद का प्रवेश द्वार बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी है क्यों कि इन दोनों में युवा जुड़े हुए हैं। बजरंग दल का कार्यकर्ता बिल्कुल हनुमान जैसा होना चाहिए जिसमें बल और बुद्धि दोनों गुण होना चाहिए।

माताओं और बहनों को लव जिहाद से बचाने का काम दुर्गा वाहिनी कर रही है। आज प्रत्येक भारतीय नारी को सीता की तरह बनना है। कार्यकर्ताओं को संगठन और काम में विश्वास रखने की आवश्यकता है, मैं ज्यादा काम करता हूं दूसरा नहीं करता मन में ऐसी भावना नहीं रखना है।

एक कुशल कार्यकर्ता वही है जो सबकी बातों को सुनता है, समझता है। कुशल कार्यकर्ता सबको एक समान मान सम्मान देता है। कार्यकर्ताओं को अपने मन में अहंकार नहीं करना है और यश मिले तो ज्यादा ख़ुश भी नहीं होना है तभी आगे जा कर जीवन में सफल हो पाएगा।

झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा जी ने कहा कि 22 नवम्बर से 6 दिसंबर तक हितचिंतक अभियान चलेगा। हितचिंतक अभियान प्रत्येक 3 साल बाद शुरू किया जाता है। इस अभियान मे कोई भी हिंदू घर नहीं छूटना है। हितचिंतक अभियान हिन्दुओं को संगठन से जोड़ता है और उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा खड़ा है। यह अभियान शहर -गांव से लेकर प्रत्येक प्रखंड के गांव – गाँव में चलाया जाएगा और विश्व हिंदू परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता को यह कार्य पूर्ण समर्पण से करना है।
झारखंड प्रांत बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि बजरंग दल ने अलग से 2 लाख हितचिंतक और 100 विस्तारक बनाने का लक्ष्य लिया है और हरेक बजरंगी इस अभियान को सफल बनाएगा।

गुमला विभाग बैठक में अलका देवी, पूर्णिमा देवी, किरण चौधरी, शैल सिंह, पूनम सिंह, पायल कुमारी, दीक्षा कुमारी, कृष्ण शर्मा, आनंद जायसवाल, सुमित गुप्ता, बीरबल रौतिया, राधेश्याम प्रसाद, रामेश्वर सिंह, अशोक कांसी, कृष्णा कुमार, संजय साहू, रितेश साहू, सकलदीप नाथ सहदेव, अरविंद लोहरा, राकेश्वर लोहरा, भिकेश्वर नागमणि, मुकेश सिंह, शानू साहू, संतोष यादव, अमन राणा, लविश सोनी, केशव चंद्र साय, अमित कुमार, दुखन गोप, प्रमोद सिंह, धनी नगेसिया, बजरंग सहाय, बुधराम लोहरा, सुधराम लोहरा, मनीष बाबू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading