22.1 C
Ranchi
Wednesday, October 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaविकास योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में काम पूरा करें :...

विकास योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में काम पूरा करें : महादेव कुमार महतो

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया में VB-G RAM G, आवास समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों व कर्मियों को दिए सख्त निर्देश

गोमिया __प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं को गति देने और लंबित कार्यों को समय पर पूरा कराने को लेकर गोमिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में VB-G RAM G, आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में विभिन्न पंचायतों में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। बीडीओ ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने, क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को समय रहते दूर करने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और सभी संबंधित कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

महादेव कुमार महतो ने अधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा योजनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी बल दिया।

समीक्षा के दौरान आवास योजनाओं की प्रगति और VB-G RAM G के तहत संचालित कार्यों की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। बीडीओ ने पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए संबंधित कर्मियों को अपने-अपने कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा।

बैठक में सभी पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक (GRS), बीएफटी (BFT), कनीय अभियंता (JE), सहायक अभियंता (AE), प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे।
बैठक का उद्देश्य विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर लंबित कार्यों को गति देना और आम लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना रहा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading