19.1 C
Ranchi
Monday, October 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaहजारी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, CISF इंस्पेक्टर घायल; एयरबैग खुलने...

हजारी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, CISF इंस्पेक्टर घायल; एयरबैग खुलने से टली बड़ी अनहोनी

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया: बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ के पास रविवार देर रात सड़क हादसे में CISF फायर विंग के इंस्पेक्टर ए.के. शर्मा घायल हो गए। उनकी कार सड़क किनारे पुलिया की साइड दीवार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं। कार के एयरबैग खुलने से बड़ी अनहोनी टल गई।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर ए.के. शर्मा किसी परिचित से मिलकर बोकारो थर्मल स्थित अपने कार्यस्थल लौट रहे थे। इसी दौरान हजारी मोड़ के पास उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। कार पुलिया की साइड दीवार से टकराकर पलट गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इंस्पेक्टर को कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए भेजा।

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि थकान या नींद आने की स्थिति में वाहन चलाना कितना खतरनाक हो सकता है। सुरक्षित सफर के लिए जरूरी है कि नींद महसूस होने पर वाहन रोककर पर्याप्त आराम किया जाए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading