19.1 C
Ranchi
Saturday, October 24, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaबड़की पुन्नू–रजरप्पा मार्ग पर 35 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों और राहगीरों को...

बड़की पुन्नू–रजरप्पा मार्ग पर 35 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क रहने की अपील

News – Kahkashan Farooqi 

हाथियों के करीब जाने और फोटो-सेल्फी लेने से बचें, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

गोमिया__बड़की पुन्नू–रजरप्पा मुख्य मार्ग पर करीब 35 हाथियों का झुंड सक्रिय होने की सूचना से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गई है। जारी चेतावनी के अनुसार, हाथियों का झुंड इस समय उक्त मार्ग पर मौजूद है। ऐसे में ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल इस मार्ग पर जाने से बचें और आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। हाथियों के झुंड के नजदीक जाने, सेल्फी लेने या फोटो खींचने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। हाथियों को पत्थर मारने, शोर मचाने, पटाखे फोड़ने या किसी अन्य तरीके से उकसाने से भी बचने की अपील की गई है, क्योंकि इससे हाथी आक्रामक हो सकते हैं।

ग्रामीणों से विशेष रूप से शाम और रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने तथा खेतों और सुनसान इलाकों में जाने से परहेज करने को कहा गया है। हाथियों की गतिविधियों या उनकी दिशा में बदलाव की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई है।
सावधानी ही सुरक्षा: हाथियों के झुंड से उचित दूरी बनाए रखें। उन्हें घेरने, खदेड़ने या उनके रास्ते में बाधा डालने की कोशिश न करें। अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे ग्रामीणों और यात्रियों को भी सतर्क करें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading