19.1 C
Ranchi
Saturday, October 24, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026: राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले के लिए गुमला...

झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026: राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले के लिए गुमला के चार प्रतिभागियों का चयन

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गायन एवं नृत्य की जूनियर और सीनियर श्रेणियों में गुमला के प्रतिभागियों ने बनाई जगह, चयनित प्रतिभागी JCERT रांची में ग्रेड फिनाले में लेंगे भाग।*

गुमला : – गुमला जिले के प्रतिभागियों ने गायन एंव नृत्य में लेंगे भाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रमंडल स्तरीय ‘झारखंड स्कूल आइडल – सुर-ताल संग्राम’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गुमला जिले के चार प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया है । चयनित प्रतिभागियों में गायन एवं नृत्य की जूनियर और सीनियर श्रेणियों से एक-एक प्रतिभागी शामिल हैं।

गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रीना कुमारी तथा सीनियर वर्ग में अक्षिता श्रेष्ठ का चयन हुआ है। वहीं, नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अंजू कुमारी तथा सीनियर वर्ग में आँचल कुमारी ने राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले के लिए अपनी जगह बनाई है।

आज रांची स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिले के प्रतिभागियों ने गायन एवं नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। गायन प्रतियोगिता में नॉट्रेडेम स्कूल, गुमला की अक्षिता श्रेष्ठ ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। चिरोडांड, रायडीह की अंजू कुमारी ने ‘आबाद रहे, तारों को चूमे तिरंगा’ गीत प्रस्तुत किया, जबकि उच्च विद्यालय पुसो, सिसई की संजना कुमारी ने ‘ऐसा केसरिया भारत है मेरा’ गीत के माध्यम से अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। उच्च विद्यालय, बरगांव, सिसई की आँचल कुमारी ने स्वयं निर्मित देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता और देशप्रेम की भावना का परिचय दिया। वहीं, बरगांव, सिसई की रीना कुमारी ने प्रकृति एवं जीवन से संबंधित नागपुरी लोकगीत प्रस्तुत कर झारखंड की लोकसंस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की सुंदर झलक पेश की।

नृत्य प्रतियोगिता में भी गुमला जिले की छात्राओं ने पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया।
राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले की तैयारी के लिए गुमला सहित झारखंड के सभी जिलों से चयनित प्रतिभागी झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रातू, रांची में 29 अक्टूबर से आयोजित विशेष कैंप में भाग लेंगे तथा 31 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले आयोजन किया जाएगा । इस शिविर में प्रतिभागियों को अपनी कला, प्रस्तुति एवं प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिलेगा, जिससे वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। गुमला जिले से चार प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले के लिए चयन जिले के लिए गौरव की बात है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading