19.1 C
Ranchi
Saturday, October 24, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में PLFI का जोनल कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और...

गुमला में PLFI का जोनल कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला पुलिस कप्तान हारिस बिन जामां को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, गुमला जिला पुलिस कप्तान हारिस बिन जामां ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि संगठन पीएलएफआई के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा, उर्फ सुकुरा,समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, गुमला पुलिस अधीक्षक ( जिला पुलिस कप्तान हारिस बिन जामां ) मुझे 22 अक्टूबर 2026 को एक गुप्त सूचना मिली कि कामडारा थाना क्षेत्र के बोंगादा गांव के पास पीएलएफआई संगठन के कुछ सक्रिय सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, बसिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर मरांडी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, और उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन एंव त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश पर उक्त विशेष टीम ने त्वरित और आवश्यक कार्रवाई करते हुए, उक्त छापेमारी के दौरान जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी सहित कुल चार आरोपियों को समय पर धर दबोचा, और विधवक रूप से गिरफ्तारी और उक्त सभी चारों आरोपियों की पहचान, अमर सुरिन, एतवा कोंगाड़ी उर्फ एतवा मास्टर और अपित तोपनो उर्फ बेंदा के रूप में हुई है, पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन एक, देशी बंदूक,एक देशी कट्टा,सात जिंदा कारतूस और एक खोखा, साथ ही साथ पीएलएफआई संगठन से संबंधित छह प्रतिबंधित पर्चे,चार मोबाइल फोन सामान बरामद किए हैं।गुमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों और अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading