गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया
उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन के मार्गदर्शन एवं उपायुक्त दिलेश्वर महतो के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के समन्वय से शिक्षा विभाग की पहल
गुमला : – गुमला जिला में बच्चों की सुरक्षा, बाल अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला के समन्वय से जिले के सभी विद्यालयों में 23 से 31 अक्टूबर 2026 तक सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को अनुचित व्यवहार की पहचान करने, असहज परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना भय विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो द्वारा बतलाया गया कि जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड शिक्षा परियोजना का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों को जागरूकता गतिविधि आयोजित करने तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 प्रमुखता से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड एवं संकुल स्तर के पदाधिकारी एवं सीआरपी बीआरपी इन गतिविधियों का अनुश्रवण करेंगे ।
उक्त अभियान के प्रथम दिन 23 अक्टूबर को पॉक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकार जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालयों की प्रार्थना सभा में विशेष संबोधन, पॉक्सो अधिनियम एवं बच्चों को प्राप्त कानूनी संरक्षण की जानकारी, बाल अधिकारों पर चर्चा तथा पोस्टर एवं स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियाँ आयोजित होंगी।
24 अक्टूबर को गुड टच-बैड टच एवं व्यक्तिगत सुरक्षा दिवस के तहत विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, व्यक्तिगत सीमाओं और असहज परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी जाएगी तथा 26 अक्टूबर को बाल सुरक्षा एवं सुरक्षित-असुरक्षित व्यवहार पहचान दिवस पर घर, विद्यालय एवं रास्ते में सुरक्षा, अनुचित व्यवहार तथा प्रलोभन की पहचान पर चर्चा होगी।
इसी क्रम में 27 अक्टूबर को ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर बाल अपराध से बचाव दिवस के अंतर्गत मोबाइल एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, निजी फोटो-वीडियो तथा व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के जोखिम और ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाव के बारे में बताया जाएगा। 28 अक्टूबर को ‘चुप्पी तोड़ें—अपनी बात कहें दिवस’ के माध्यम से बच्चों को अपनी समस्याएँ निडर होकर साझा करने तथा विश्वसनीय वयस्क एवं विद्यालय के नामित बाल-सुरक्षा प्रभारी से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
29 अक्टूबर को सुरक्षा, सम्मान एवं संवेदनशील व्यवहार दिवस के तहत पारस्परिक सम्मान, सहमति, व्यक्तिगत सीमाओं, लैंगिक समानता एवं भेदभाव से बचाव पर जागरूकता गतिविधियाँ होंगी। वहीं, 30 अक्टूबर को अभिभावक एवं शिक्षक जागरूकता दिवस के अवसर पर विशेष बैठक अथवा संवाद आयोजित कर बच्चों की बात सुनने, उनके व्यवहार में बदलाव पहचानने तथा बाल सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर चर्चा की जाएगी।
अभियान के अंतिम दिन, 31 अक्टूबर को बाल सुरक्षा संकल्प एवं अभियान समापन दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा, बाल सुरक्षा संकल्प, पोस्टर, चित्रकला, स्लोगन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी का पुनः प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक निर्धारित तिथि पर संबंधित गतिविधियाँ विद्यार्थियों की आयु एवं कक्षा के अनुरूप बाल-अनुकूल तरीके से संचालित हों।
यदि किसी बच्चे द्वारा उत्पीड़न अथवा यौन अपराध से संबंधित जानकारी साझा की जाती है, तो शिक्षकों द्वारा उसकी सुरक्षा, गरिमा एवं गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित रिपोर्टिंग दायित्वों का पालन किया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला की इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समुदाय की सहभागिता से ऐसा वातावरण विकसित करना है, जहाँ प्रत्येक बच्चा सुरक्षित महसूस करे, अपने अधिकारों को समझे और आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी भय के सहायता प्राप्त कर सके।
Shasmi Girl's & Women's Solid Color V-Neck A-Line Maxi Dress for Women | New Year Party Outfit | Waist Cinched Puff Sleeve Western | Elegant Casual Wear (Dress 246)
₹459.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹599.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹475.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women Cotton Hipster (Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹499.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women's Printed Anarkali Kurta Palazzo Set with Dupatta | Kurta sets for women
₹689.00 (as of October 22, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Banarasi Silk Saree | Kanjivaram Silk Saree With Unstitched Blouse Piece
₹249.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹310.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,435.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹946.00 (as of October 22, 2026 11:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







