19.1 C
Ranchi
Sunday, October 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविजयवाड़ा के राष्ट्रीय सरस मेले में गुमला के दो एफपीओ, लखपति दीदियां...

विजयवाड़ा के राष्ट्रीय सरस मेले में गुमला के दो एफपीओ, लखपति दीदियां भी कर रहीं झारखंड का प्रतिनिधित्व

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

जोहाड़ रागी और कस्तूरी मक्का एफपीओ अपने उत्पादों का कर रहे प्रदर्शन, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का मौका

गुमला: झारखंड की लखपति दीदियां और गुमला जिले के दो किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सरस मेले में अपने उत्पादों के साथ भाग ले रहे हैं। 13 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस मेले में गुमला के पालकोट प्रखंड स्थित बघिमा के जोहाड़ रागी एफपीओ और भरनो के कस्तूरी मक्का एफपीओ अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मेले का उद्घाटन 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में किया। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए प्रतिभागियों को भी अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

राष्ट्रीय सरस मेला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, ग्रामीण उद्यमियों और किसान उत्पादक संगठनों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री के लिए बड़ा मंच देता है। यहां उन्हें नए बाजारों से जुड़ने और अपने उत्पादों की पहुंच बढ़ाने का अवसर मिलता है।

गुमला के दोनों एफपीओ की भागीदारी से जिले के स्थानीय कृषि उत्पादों को दूसरे राज्यों के बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इससे उत्पादों के मूल्य संवर्धन और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर विकसित करने में भी मदद मिल सकती है।

राष्ट्रीय सरस मेले में झारखंड की लखपति दीदियों और गुमला के एफपीओ की मौजूदगी ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तीकरण को राष्ट्रीय मंच पर सामने लाने का अवसर है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading