19.1 C
Ranchi
Sunday, October 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaवन विभाग द्वारा आक्रोर्षित हाँथियों को भागने को छोड़कर, ग्रामीणों की जान...

वन विभाग द्वारा आक्रोर्षित हाँथियों को भागने को छोड़कर, ग्रामीणों की जान माल की सुरक्षा नहीं करते हुए, मात्र मूक दर्शन बनकर टुकुर-टुकुर तक रही है

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडारा प्रखंड क्षेत्र के पहाड़गांव आमटोली के वनक्षेत्र में लगातार जंगली हाँथियों के झुंड ने उक्त क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों में भय व्याप्त हैं, उक्त उग्र हाँथी झुंड द्वारा विशेष कर रात्रि में ही उत्पात मचाया जा रहा है और खेतों पर लगी धान की फसलों को बर्बाद किया जा रहा है, इससे संबंधित ग्रामीण काफी परेशान हैं। इसकी खबर लगते ही शनिवार को संबंधित बीट क्षेत्र बसिया के वनपाल ने पहाड़गांव आमटोली के ग्रामीणों के साथ बैठक किया और उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, संबंधित वनपाल ने ग्रामीणों के बीच मुआवजे के लिए आवेदन फॉर्म वितरित किए हैं, इधर संबंधित पीडित ग्रामीणों ने पत्रकारों को फोन कर बताया कि गांव के कुल 32 ग्रामीणों के खेतों पर लगी धान की फसलों को जंगली हाथियों ने रौंदकर बर्बाद कर दिया है, इसके अलावा दो तालाबों पर हाथियों के उत्पात से मछलियों के मरने की बात भी बात बताई गई है, इस संदर्भ में संबंधित बसिया के वनपाल शेखर सिंह से बातचीत करने का प्रयास किया गया, परंतु संबंधित वनपाल द्वारा मोबाइल फोन नहीं उठाया गया, फलस्वरूप वन विभाग की क्या रणनीति बनाई जा रही है, और हाथियों के झुंड को भगाने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है, जिसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकती है, इधर जंगली हाथियों द्वारा खेतों की फसलें बर्बाद किए जाने से ग्रामीण काफी आक्रोर्षित और परेशान हैं, क्योंकि वन विभाग मात्र मूक दर्शक बनकर टुकुर-टुकुर तक रही है,और पीड़ित संबंधित ग्रामीण और ग्रामीणों की जान माल की चिंता वन विभाग के पदाधिकारी को नहीं हैँ l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading