26.1 C
Ranchi
Sunday, October 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह के पीरटांड़ में झामुमो ने मनाया अमर शहीद अजय टुडू का...

गिरिडीह के पीरटांड़ में झामुमो ने मनाया अमर शहीद अजय टुडू का 18वां शहादत दिवस

गिरिडीह : पीरटांड़ स्थित शहीद सिद्धू-कान्हू मध्य विद्यालय में रविवार को मरांग बुरू संस्थान के संस्थापक अमर शहीद अजय टुडू का 18वां शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने शहीद अजय टुडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके संघर्षों और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा, दिवंगत जननेता एवं पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा, झामुमो गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, जिला सह सचिव दिलीप रजक, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महताब मिर्जा, पीरटांड़ प्रमुख सविता टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी, प्रखंड कोषाध्यक्ष अंबिका राय, महावीर मरांडी, बाबूराम हेम्ब्रम, भगवान किस्कु, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नीलकंठ महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष शेखर महतो एवं अपर्णा देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

आदिवासी के अधिकारों और जनसेवा के संघर्ष व समर्पण को याद किया 

इस अवसर पर अमर शहीद अजय टुडू के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। उन्हें आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने और जनहित के लिए संघर्ष करने वाले शहीद अजय टुडू का जीवन आज भी लोगों को प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद अजय टुडू के विचारों, संघर्षों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा ने उनके बलिदान को स्मरण करते हुए समाज के अधिकारों, सम्मान और विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

श्वेता सोनू पीड़ित परिवार से मिली

रविवार को झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू पीड़ित परिवार से मिली और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही मुवावजे के संबंध में हर संभव प्रशासनिक मदद दिलाने का वादा किया। बता दें कि शास्त्री नगर के निवासी अधिवक्ता सहदेव चौधरी और उनकी पत्नी माया देवी का पिछले दिनों 20 अक्टूबर को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading