32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaस्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) गुमला के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 पर आधारित...

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) गुमला के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025” हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों व प्रतिभागियों को स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया।

कार्यशाला में “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025” से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिसे कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा द्वारा PPT के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण गुणवत्ता आधारित होगा, जिसमें गुमला जिला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 (SSG-2025) के तहत गुमला जिला लगभग 21 चयनित ग्रामों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। AMS संस्था द्वारा इन ग्रामों में सर्वेक्षण कर 4 प्रमुख बिंदुओं- सिटीजन फीडबैक, सर्विस लेवल प्रोग्रेस, डिस्ट्रिक्ट ऑब्जरवेशन, ऑब्जरवेशन ऑफ प्लांट पर मूल्यांकन किया जाएगा।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गुमला ने बताया कि पंचायत स्तर पर पंचायत मुखिया, सचिव, पंचायत सेवक, जलसहिया, ANM आदि की भागीदारी आवश्यक है। AMS द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया जाएगा।

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे SSG 2025 की सफलता हेतु आपसी समन्वय बनाते हुए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

इस कार्यशाला में जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, DSWO , एल आर डी सी, DPM jslps, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,सहायक अभियंता, कनिय अभियंता,जिला समन्वयक(SBM-G)/JJM प्रखण्ड समन्वयक(SBM-G) ने भाग लिया।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading