24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजोराग गांव में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा...

जोराग गांव में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बिजली मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

गुमला, झारखंड — गुमला थाना क्षेत्र के जोराग पीठइर टोली गांव में रविवार सुबह उस वक्त मातम छा गया जब 35 वर्षीय रोशन बघवार की अपने ही घर में बिजली की मरम्मत के दौरान विद्युत करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह 10 बजे के करीब हुआ।

परिजनों के अनुसार, रोशन अपने घर में खराब बिजली वायरिंग को दुरुस्त कर रहा था, तभी अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

परिवार में पसरा मातम

मृतक रोशन बघवार विवाहित थे और उनके दो बेटियां व तीन बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव वालों ने बताया कि रोशन एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे, जिनकी असामयिक मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस ने की कानूनी प्रक्रिया पूरी

घटना की सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया


घरेलू बिजली कार्य के दौरान सुरक्षा का ध्यान न रख पाने की वजह से हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थानीय प्रशासन ने भी संवेदना व्यक्त की है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading