गुमला : – गुमला जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देश के आलोक में एसडीओ सदर राजीव नीरज द्वारा सिसई प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत में निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बिरसा हरित ग्राम योजना, अबुआ आवास योजना तथा पंचायत भवन का स्थल निरीक्षण किया।
विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की संख्या एवं मध्याह्न भोजन योजना की प्रगति की समीक्षा की। पीडीएस दुकान में खाद्यान्न वितरण की नियमितता, स्टॉक रजिस्टर की अद्यतन स्थिति एवं लाभुकों की संतुष्टि से संबंधित जानकारी प्राप्त की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति एवं दवाओं की उपलब्धता की स्थिति का आकलन किया गया।
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधरोपण, गड्ढा खुदाई एवं वितरण से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों से संवाद कर आवास निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं पारदर्शिता की जानकारी ली गई। पंचायत भवन की भौतिक स्थिति, कार्य संचालन एवं नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सेवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के उपरांत एसडीओ सदर ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







