गुमला :- गुमला जिला में आगामी 6 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर आज नगर भवन, गुमला में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, निदेशक DRDA, SDO सदर, SDO चैनपुर, SDO बसिया, SDPO गुमला, SDPO चैनपुर, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी, विभिन्न प्रखंडों के अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारीगण तथा शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि शहरी क्षेत्रों में मुहर्रम जुलूस नहीं निकाले जाएंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरानुसार जुलूस का आयोजन होगा। जुलूस वाले क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई एवं शांति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इमामबाड़ों की सफाई, पेयजल की व्यवस्था एवं श्रावण माह और रथ यात्रा के दौरान भी साफ-सफाई तथा विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया। सदस्यों ने आपसी सौहार्द पर बल देते हुए कहा कि गुमला एक गमले के समान है, जिसमें विभिन्न धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी अधिकारियों एवं समिति सदस्यों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अफवाह या फेक न्यूज़ न फैलने पाए। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई जाए। झंडों की ऊंचाई लगभग 14 फीट से अधिक न हो और बिजली के तारों के अनुसार ही उनका निर्माण किया जाए। झंडे लकड़ी के हों, मेटल या आयरन के नहीं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना न रहे।
नगर परिषद को शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, फ्लैग रूट की निगरानी तथा विद्युत सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि CCTV कैमरे की निगरानी में सारी गतिविधियाँ रहेंगी और यदि किसी व्यक्ति द्वारा फेक न्यूज फैलाने से कोई घटना होती है तो उसपर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों एवं प्रशासनिक गाइडलाइंस का अनुपालन आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस केवल निर्धारित रूट से ही निकलेंगे, रूट परिवर्तन का कोई आवेदन मान्य नहीं होगा। उन्होंने समिति से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि पर नजर रखें तथा त्योहारों के दौरान संयम बरतें।
एसडीओ सदर राजीव नीरज ने बताया कि इस वर्ष मुहर्रम एवं उल्टी रथ यात्रा एक ही दिन पड़ रही है, ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। समयबद्ध एवं समन्वयित कार्यक्रम सुनिश्चित हो, किसी भी अनियमितता की स्थिति में त्वरित सूचना जिला प्रशासन को दी जाए। उन्होंने सभी को शांति एवं सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दीं।
एसडीपीओ गुमला सुरेश यादव ने कहा कि शांति समिति की परंपरा को बनाए रखते हुए सभी त्योहारों में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपील की कि जुलूस, वाद्य यंत्रों एवं डीजे के उपयोग में सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान किया जाए। पुलिस प्रशासन 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा और किसी भी आवश्यकता पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक समापन के साथ ही यह संदेश दिया गया कि गुमला जिला प्रशासन, पुलिस एवं नागरिक समाज की सहभागिता से मुहर्रम, श्रावण एवं रथ यात्रा जैसे पावन पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Louis Luxe Womens Korean Night Dress || Full Pyjama Set ||Korean Nightsuit || Women Nightwear ||Round Neck Full Sleeve Nightsuit || Loungewear || Everyday Nightdress (ND-10)
₹612.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹629.10 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹470.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8037 Men's Super Combed Cotton Solid Brief with Ultrasoft Waistband (Pack of 2)
₹398.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR Ankle Socks for Men & Women, Multicolor, Pack of 5, Free Size
₹88.98 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)new linen cotton saree with black mirror work
₹589.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹599.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹498.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







