21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त द्वारा घाघरा प्रखंड के विभिन्न...

गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त द्वारा घाघरा प्रखंड के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

गुमला : गुमला उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन एवं सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो के द्वारा घाघरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा अंतर्गत निर्मित आवास योजनाओं, आरोग्य मंदिर (आदर), मध्य विद्यालय ईटकिरी, आंगनबाड़ी केंद्र तथा जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान की भौतिक प्रगति का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं की निगरानी एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में लगातार पहल की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading