32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaCSR गतिविधियों की विशेष समीक्षा बैठक संपन्न

CSR गतिविधियों की विशेष समीक्षा बैठक संपन्न

गुमला ः गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) संबंधी विशेष समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा हिंडालको को अपने CSR मद से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। माइनिंग क्षेत्रों में नींबू , मिर्च, आम, लीची आदि जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। इसके अलावा, CSR क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए सिविल सर्जन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

हिंडालको के प्रतिनिधियों ने बैठक में अवगत कराया कि कंपनी टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण आहार की व्यवस्था कर रही है। इसके तहत चिन्हित मरीजों को 350 की पोषण टोकरी, दवाइयाँ और खाद्य पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा हिंडालको को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को शेयर उपलब्ध कराने, 50 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 50 विद्यालयों की मरम्मत कार्य करने, जल मीनारों के मरम्मत की सूची उपलब्ध कराने तथा पाट क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान हेतु पानी ‘अपलिफ्टिंग’ की सुविधा विकसित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला योजना पदाधिकारी,सिविल सर्जन गुमला, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला हॉर्टिकल्चर पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी,जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, शोर हिंडालको कंपनी के प्रतिनिधि एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=1]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading