31 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुमला में भाजपा का मौन जुलूस एवं...

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुमला में भाजपा का मौन जुलूस एवं गोष्ठी का आयोजन

गुमला : – 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गुमला ज़िला इकाई द्वारा एक मौन जुलूस का आयोजन स्थानीय ललित उरांव बस पड़ाव से लेकर मेन रोड होते हुए पालकोट रोड स्थित रौनियार भवन तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। यह जुलूस विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष लोगों की स्मृति में आयोजित किया गया।

जुलूस के समापन के पश्चात स्थानीय रौनियार भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गुमला जिला अध्यक्ष बिनय लाल ने की। दोनों नेताओं ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभाजन की त्रासदी को याद किया और राष्ट्र निर्माण में एकता और समरसता की आवश्यकता पर बल दिया।मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि “भारत का विभाजन केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि मानवीय त्रासदी का सबसे बड़ा उदाहरण था। लाखों लोग विस्थापित हुए, हजारों ने अपने प्राण गंवाए। इस स्मृति दिवस का उद्देश्य उन सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो इतिहास की पीड़ाओं को भुलाने के बजाय उनसे सीख लेने में विश्वास रखती है। हम सबको मिलकर ऐसा भारत बनाना है जहाँ नफरत के लिए कोई जगह न हो।”

जिलाध्यक्ष विनय लाल ने कहा कि गुमला ज़िले के कार्यकर्ता इस दिन को सिर्फ स्मरण के रूप में नहीं, बल्कि एक संकल्प दिवस के रूप में भी मानते हैं। हमारा उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ियाँ विभाजन की विभीषिका को समझें और राष्ट्र की एकता को सर्वोपरि रखें।उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करना हर भारतीय का कर्तव्य होना चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक कमलेश उरांव, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री भूपन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सविन्द्र सिंह,निर्मल गोयल, भगवान साबू, हीरा साहू, बिनोद कुमार,,हरिशंकर त्रिपाठी, जिला महामंत्री यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिन्हा, सुरेश सिंह, सत्यनारायण पटेल, छोटेलाल उरांव, सागर उरांव, गायत्री देवी, गुड्डी नंदा, शिवदयाल गोप, भोला चौधरी, खुशमन नायक, बालकेश्वर सिंह, संजय वर्मा, बबलू वर्मा, सरजू साहू, दामोदर कसेरा, श्यामसुंदर साहू, विकास सिंह, देवदत्त भारती, विजय शंकर दास, शकुंतला उरांव, अमरमणि उरांव, रीता देवी, गुंजा देवी, पुष्पा देवी, दिनेश्वर साहू,कौशलेन्द्र जमुवार, हरिहर प्रसाद, शम्भू नायक, चमरू साहू, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=1]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading