मुख्य अतिथि मंत्री चमरा लिंडा ने परेड की सलामी ली, तिरंगा फहराया और विकास योजनाओं की जानकारी दी
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्षगाँठ के अवसर पर गुमला जिला आज राष्ट्रभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा दिखाई दिया। मुख्य समारोह का आयोजन परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहाँ झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंत्री ने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गर्व का प्रदर्शन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए संविधान और लोकतंत्र की नींव रखने में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने गुमला के वीर सपूत लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, बख्तर साय आदि की शौर्य गाथाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा, खेल और तकनीकी क्षेत्रों में अग्रणी बनना चाहिए।
शिक्षा, खेल और उच्च उपलब्धियों पर जोर
मुख्य अतिथि ने जिले के बच्चों को IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 300 बच्चों को IIT भेजने का लक्ष्य रखा गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छात्रों को आगे बढ़ाने हेतु इंग्लैंड भेजने का प्रयास जारी है। उन्होंने खेलों में विशेषकर बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया और जिले की खिलाड़ियों की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।
विकास योजनाओं की झलक
समारोह में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वनाधिकार के तहत 81 दावों को स्वीकृति देते हुए 17,497 एकड़ से अधिक भूमि का चनपटा दिया गया। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM JANMAN) के तहत PVTG बहुल 13 ग्रामों में बहुउद्देश्यीय केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं।
सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजन को पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को रागी लड्डू का वितरण किया जा रहा है। दिव्यांगजन कल्याण में 39 लोगों को बैटरी चालित रिक्शा और 270 लोगों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए हैं।
शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति
जिले के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पोशाक, विद्यालय किट और पाठ्यपुस्तकें वितरित की गई हैं। मैट्रिक परीक्षा में 87.74% और इंटर के कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए हैं। 160 विद्यालयों में ICT लैब, 224 में स्मार्ट क्लास और 816 विद्यालयों में टैब का वितरण किया गया है।
कौशल विकास और रोजगार के अवसर
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 रोजगार मेला और 3 भर्ती कैम्प के माध्यम से 1,225 लोगों को रोजगार मिला है। 24 स्थानों पर कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। लघु कुटीर उद्यम विकास योजना के तहत 1,200 कारीगरों को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता दी जा रही है।
खेल जगत में गुमला की चमक
गुमला की 5 महिला फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के 9 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड और गुमला का नाम रोशन किया। हॉकी इंडिया सब-जूनियर चैम्पियनशिप और एशियाई पारा थ्रो बॉल चैम्पियनशिप में भी खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।
कृषि, मत्स्य और पशुपालन में आत्मनिर्भरता
प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 822 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाई जा रही है। एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के तहत चयनित गाँवों में 100% किसानों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। मत्स्य उत्पादन में जिले को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं, वहीं पशुधन विकास योजना में 902 पशुधन का वितरण किया गया है।
खाद्य, आपूर्ति और अधोसंरचना विकास
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से 1,68,937 परिवार लाभान्वित हैं। PVTG डाकिया योजना के तहत 3,613 परिवारों को घर-घर खाद्यान्न पहुँचाया जा रहा है। जिले में राष्ट्रीय और राज्य स्तर की 15 महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाएँ प्रगति पर हैं, जिनमें NH-23, NH-143D और भारतमाला परियोजना शामिल हैं।
सम्मान और पुरस्कार वितरण
समारोह में 113 झारखंड/वनांचल आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों, 12 पुलिस कर्मियों और 5 उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया। परेड टुकड़ियों, बैण्ड पार्टी, राष्ट्रीयगान दल, कृषि विभाग के घुड़सवारी दल और परेड कमांडेंट अभिमन्यु को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक DRDA, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, DCLR, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा जिलावासियों से अपील की गई, उन्होंने सभी नागरिकों से जिले को शांत, अनुशासित और समृद्ध बनाने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को मजबूत करते हुए स्वयं को ताकतवर बनाने की बात कही। उन्होंने अंत में जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी l
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
[aplbcp product_list=1]
Shasmi Girl's & Women's Solid Color V-Neck A-Line Maxi Dress for Women | New Year Party Outfit | Waist Cinched Puff Sleeve Western | Elegant Casual Wear (Dress 246)
₹596.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹498.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹699.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹739.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Batik Printed | Lightweight Daily Wear Women's Office Sari with Blouse Piece (Available in 40 Colours)
₹498.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece | Sari for women
₹801.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







