27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में पुत्र की हैवानियत : नशे में धुत युवक ने वृद्ध...

गुमला में पुत्र की हैवानियत : नशे में धुत युवक ने वृद्ध माँ पर कुदाल से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

गुमला, 29 अगस्त। गुमला सदर थाना क्षेत्र के उर्मि बेहराटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत एक युवक ने मामूली घरेलू विवाद को लेकर अपनी 70 वर्षीय माँ भूखली देवी पर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।


विवाद से शुरू हुई कहासुनी, पहुँचा कुदाल तक

घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की है। आरोपी पुत्र बंधन उरांव घर लौटने के बाद अपनी माँ से इस बात पर उलझ पड़ा कि वह अक्सर रिश्तेदारों और अपनी बेटी (आरोपी की बहन) के घर क्यों जाती है। विवाद बढ़ने पर उसने उल्टे-सीधे आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक घर में रखा कुदाल उठाकर वार कर दिया।

भूखली देवी ने जैसे-तैसे अपने हाथों से वार रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। दर्द से चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी और रिश्तेदार मौके पर पहुँचे और किसी तरह उसकी जान बचाई।


बेटी और परिजनों का बयान

अस्पताल में मौजूद पीड़िता की बेटी और परिजनों ने बताया कि बंधन उरांव हाल ही में कमाकर घर लौटा है, लेकिन अपनी माँ का ध्यान नहीं रखता। एक सप्ताह पूर्व भूखली देवी गंभीर रूप से बीमार हुई थीं और जब पुत्र ने देखभाल नहीं की तो वह मजबूरी में अपनी बेटी के घर बरगांव चली गई थीं। इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने हमला कर दिया।


इलाज जारी, शिकायत की तैयारी

डॉक्टरों की निगरानी में घायल महिला का इलाज गुमला सदर अस्पताल में किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि माँ के स्वस्थ होने के बाद वे आरोपी पुत्र के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएँगे

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading