गुमला, 29 अगस्त।
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला टेलीकॉम कमिटी एवं आधार निगरानी समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मोबाइल नेटवर्क और आधार पंजीकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
12 नए शैडो क्षेत्रों में टावर स्थापना की प्रक्रिया
बैठक में बताया गया कि जिले के 12 शैडो क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए स्थान चयनित किए जा चुके हैं, जबकि 11 अन्य क्षेत्रों में टावर लगाने की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने 7 स्थानों पर टावर स्थापना में हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क की कमी से आमजन को रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कतें आती हैं, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
पंचायत भवनों में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड की सुविधा
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिन 17 पंचायत भवनों में नेटवर्क या ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है, वहां शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। सभी पंचायत भवनों में स्थापित ब्रॉडबैंड का समय पर रिचार्ज कराने की जिम्मेदारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) को सौंपी गई।
इसके अलावा, BSNL के सभी मोबाइल टावर को सक्रिय रखने के लिए विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आधार कार्ड से जुड़ी विशेष पहल
बैठक के दौरान आधार पंजीकरण पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि PVTG समुदाय के लिए आधार कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएँ, ताकि वंचित लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में एसडीपीओ गुमला, कार्यपालक अभियंता (विद्युत विभाग), जिला पंचायती राज पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम (आधार) तथा विभिन्न मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







