27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमां दुधेश्वरी धाम दुर्गा पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन, भव्य आयोजन की...

मां दुधेश्वरी धाम दुर्गा पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

गुमला। आगामी शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर गुमला जिला मुख्यालय के सोसो ग्राम स्थित मां दुधेश्वरी धाम परिसर में शनिवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व कमिटी को भंग कर नई दुर्गा पूजा समिति का विस्तार किया गया और सर्वसम्मति से जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।

आगामी 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहे नवरात्र को सफल और भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में पूजा समिति के नए पदाधिकारियों का चयन हुआ।

नए पदाधिकारियों की सूची

समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. राजकुमार सिंह को सौंपी गई, जबकि मृत्युंजय कुमार उपाध्यक्ष और राकेश सिंह सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार साहू की नियुक्ति हुई।
सलाहकार मंडल में मुरली मनोहर प्रसाद, राकेश कुमार वर्मा, ए.के. पंडा और अमन कुमार सिन्हा को शामिल किया गया।
पूजा प्रभारी बने यशराज सिंह और मनीष कच्छप, जबकि पंडाल प्रभारी की जिम्मेदारी रमेश गोप, राज गोप, अमित कुमार सिंह, अभिषेक तांती, अंकित यादव, उत्तम साहू, गौरव कुमार सिंह, बाबी यादव, अमरनाथ प्रधान, लव कुमार, आदित्य कुमार और संतोष नायक को दी गई।
प्रसाद प्रभारी होंगे धरमु गोप

सहयोगी व संरक्षक

विशेष सहयोगियों में आलोक कुमार साहू, अनिल सिंह, जरकु गोप, पारस गुप्ता, राहुल सिंह, विनय यादव, मधुसूदन यादव, राम इकबाल और श्याम सुंदर का नाम शामिल किया गया।
संरक्षक के रूप में अनिल मिश्रा, चंद्रु गोप, उदय मिश्रा, राकेश गुप्ता, हरिओम साहू, शिबू गोप, ओम प्रकाश गुप्ता और राजकिशोर सिंह चुने गए।

कार्यकारिणी व अन्य पद

कार्यकारिणी सदस्यों में परमेश्वर प्रजापति, मनोज महली, विष्णु गुप्ता, सूरज सिंह, शैलेन्द्र प्रजापति, दयानंद प्रसाद, तिमिर खलखो, उदय महतो, आर्यन रंजन, ओम दास, परमेश्वर कुमार, प्रीतम कुमार, अमन सोनी, कुलदीप गोप, देवकुमार प्रजापति, कृष्णा लोहरा और जय कुमार शामिल हैं।
मूर्ति निर्माण और सजावट की जिम्मेदारी राजकुमार प्रजापति को दी गई है, जबकि आचार्य की भूमिका भोला दास निभाएंगे।

भव्य आयोजन का संकल्प

बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एकमत होकर संकल्प लिया कि इस बार की दुर्गा पूजा जिले में सबसे भव्य और अनुकरणीय आयोजन होगा। समिति ने आश्वासन दिया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और धार्मिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading