गुमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देश पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत गुमला जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अब प्रखंड और पंचायत स्तर तक पहुँच चुकी है। इसी कड़ी में रविवार को कामडरा प्रखंड के हरिजन भवन और बसिया प्रखंड के वन विश्रामागार में दो अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ऑब्जर्वर डॉ. रघु शर्मा ने रखा विचार
बैठकों में एआईसीसी पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मंत्री व सांसद डॉ. रघु शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष चैतू उरांव विशेष रूप से शामिल हुए।
डॉ. शर्मा ने कहा, “कांग्रेस अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी। पहले बड़े नेताओं की पसंद से अध्यक्ष नियुक्त होते थे, लेकिन अब कार्यकर्ताओं की राय सर्वोपरि है। हर ब्लॉक और पंचायत स्तर पर सुझाव लिए जाएंगे और उसी आधार पर नया जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि एक महीने के भीतर नया जिलाध्यक्ष तय हो जाएगा और वही व्यक्ति पद पर रहेगा जो धरातल पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करेगा।
बंधु तिर्की का भाजपा-आरएसएस पर हमला
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कांग्रेस के बलिदानी इतिहास का जिक्र करते हुए कहा, “हम उस पार्टी के सिपाही हैं जिसने इंदिरा गांधी जैसी लौह महिला और राजीव गांधी जैसे दूरदर्शी नेता को खोया। लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान से हमें आजादी और संविधान मिला।”
उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन संगठनों का स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं था। “आज भाजपा संविधान को कमजोर करने की साजिश में लगी है और तिरंगे का भी सम्मान नहीं करती। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इस संघर्ष का नेतृत्व कर रहे हैं, अब कार्यकर्ताओं को भी गांव-गांव जाकर लोगों की आवाज उठानी होगी।”
पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प
आवास बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि राहुल गांधी का सपना है कि पंचायत स्तर पर कांग्रेस मजबूत शक्ति बनकर उभरे। उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब राष्ट्रीय नेता सीधे पंचायत कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। राजीव गांधी ने पंचायती राज की नींव रखी थी और आज उसी विरासत को आगे बढ़ाया जा रहा है।”
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल
बैठकों में सांसद प्रतिनिधि राजनील तिगगा, जिला महासचिव फिरोज आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष रोशन बरवा, प्रखंड अध्यक्ष अजित केरकेट्टा और विकास साहू, महिला प्रखंड अध्यक्ष यशोदा देवी, युवा प्रखंड अध्यक्ष विष्णु बड़ाइक, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष शकील खान, मुखिया मरियम बेक, युवा नेता पप्पू होता, मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
SIRIL Women's Georgette Foil Printed Saree with Unstitched Blouse Piece
₹638.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







