20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला सड़क हादसा: पिता की मौत से असहाय हुए पाँच बच्चे, प्रशासन...

गुमला सड़क हादसा: पिता की मौत से असहाय हुए पाँच बच्चे, प्रशासन ने संभाली जिम्मेदारी

गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी मोड़ के पास शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में नवाडीह गाँव निवासी प्रकाश उरांव की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गाँव को शोकाकुल कर दिया है। मृतक के पाँच छोटे बच्चे अब पूरी तरह असहाय हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, प्रकाश उरांव की पत्नी उन्हें दो वर्ष पहले ही छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से पिता ही बच्चों के जीवन का सहारा थे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पीड़ित परिवार का दौरा

घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे।
जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ललन कुमार और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार ने नवाडीह पंचायत अंतर्गत कुगाँव घाघरा जाकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया और परिजनों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बच्चों को तुरंत मिलेगी सरकारी सहायता

सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ने ग्राम सेवक को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज तत्काल तैयार कराए जाएँ। इसके आधार पर बच्चों को शैक्षणिक, पोषण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

बच्चों की देखभाल प्रशासन की प्राथमिकता

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में इन बच्चों को उपेक्षित नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने बाल संरक्षण कोषांग को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में जहाँ सड़क दुर्घटना में बच्चे माता-पिता से वंचित हो जाते हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सरकारी सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा, “इन बच्चों की सुरक्षा और भरण-पोषण प्रशासन की जिम्मेदारी है। हर संभव मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading