36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला पुलिस ने अवैध गांजा विक्रेता के पास से 3.0 किलोग्राम गांजा...

गुमला पुलिस ने अवैध गांजा विक्रेता के पास से 3.0 किलोग्राम गांजा बरामद किया और गांजा विक्रेता को भेजा जेल

गुमला ः गुमला जिला अन्तर्गत स्थित सिसई थाना परिसर में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय गुमला को एक गुप्त सूचना मिली की दिनेश कुमार रवानी, पिता-स्व० धनमोहन राम रवानी, ग्रा०-सिसई बस्ती, थाना-सिसई, जिला-गुमला के द्वारा अपने स्वयं के घर एंव दुकान में मादक पदार्थ गांजा की बिक्री की जा रही है, उक्त सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए,उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचलाधिकारी, सिसई अशोक बडाइक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, पुअनि अजय कुमार, पुअनि आशीष कुमार, महिला पुअनि प्रीति लकड़ा , पुअनि अरुण कुमार सिंह, रिजर्व गार्ड के हवलदार रामाशंकर शर्मा, आरक्षी शुभम कुमार रवि तथा आरक्षी तारकेश्वर कुम्हार सभी सिसई थाना के द्वारा दिन में दिनेश कुमार रवानी के सिसई बस्ती स्थित घर व फास्टफुड दुकान मे विधिवत् छापामारी किया गया। उसके फास्टफुड दुकान से पुडिया में भरा हुआ, गांजा और उस दुकान से सटे हुए, दो कमरों के जमीन के अंदर गाडकर छिपाकर रखे गये,तीन अलग-अलग पोलोथीन में रखें अवैध गांजा सभी गांजे का कुल वजन मात्रा 3.0 किलों ग्राम बरामद कर जप्त किया गया तथा इस संबंध में सिसई थाना कांड सं0-108/2025, दिनांक 18.09.2025, धारा-20/22 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया तथा कांड अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त दिनेश कुमार रवानी की गिरफ्तारी की गयी, उससे पूछताछ करने पर उसने बताया की लापुंग थाना क्षेत्र के किसी गाँव के एक व्यक्ति डोम्बा बाजार आता है , जिससे उक्त अवैध गांजा थोक में समय, समय पर तीन किलो, चार किलो गांजा खरीदत्तें है और अपने दुकान के माध्यम से पुडिया बनाकर 100/- प्रति पुड़िया बिक्री करते है।

कांड में जप्त प्रदर्श-

  1. अभियुक्त दिनेश कुमार रवानी के घर व दुकान से चार अलग-अलग पोलोथीन में कुल 3.0 कि०ग्रा० गांजा

कांड में संलिप्त अपराधकर्मीः-

  1. दिनेश कुमार रवानी, उम्र-41 वर्ष, पिता स्व० घनमोहन राम रवानी, ग्रा०-सिसई बस्ती, थाना-सिसई, जिला-गुमला।

गिरफ्तारी

  1. दिनेश कुमार रवानी, उम्र 41 वर्ष, पिता स्व० धनमोहन राम रवानी, ग्रा०-सिसई बस्ती, थाना सिसई, जिला-गुमला

छापामारी, खोजबीन दल

  1. अशोक बढाईक अंचलाधिकारी सिसई अंचल।
  2. सुरेद्र कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक सिसई अंचल ।
  3. सतोष कुमार सिंह थाना प्रभारी सिसई थाना।
  4. पु०अ०नि० अजय कुमार सिसई थाना।
  5. पु०अ०नि० आशीष कुमार सिसई थाना।

6 महिला पु०अ०नि० प्रीति लकड़ा सिसई थाना।

  1. पु०अ०नि० अरुण कुमार सिंह सिसई थाना।
  2. हय० रामाशंकर शर्मा रिजर्व गार्ड सिसई बाना।
  3. आ० 285 शुभम कुमार रवि रिजर्व गार्ड सिसई थाना।
  4. आ० 385 तारकेश्वर कुम्हार सिसई थाना।

    [aplbcp product_list=3]

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading