27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaस्वस्थ नारी अभियान का गुमला में अनुश्रवण, केंद्र टीम ने की पहल...

स्वस्थ नारी अभियान का गुमला में अनुश्रवण, केंद्र टीम ने की पहल की सराहना

गुमला : गुमला जिला मुख्यालय में बुधवार को भारत सरकार की टीम ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों का अनुश्रवण किया। यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू किया गया था और इसका समापन आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर होगा।

अनुश्रवण के दौरान कार्यक्रमों की समीक्षा

भारत सरकार से आई टीम में शिवानी केशरी, निलजा, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और विजय कृष्ण दास शामिल थे। टीम ने सबसे पहले सदर अस्पताल परिसर में लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. शम्भूनाथ चौधरी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कांत मिश्रा और उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर ने सहयोग किया। अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉल का जायजा लेकर सेवा की गुणवत्ता और प्रक्रिया का गहन मूल्यांकन किया।

इसके बाद टीम आयुष्मान आरोग्य मंदिर फोरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंची। फोरी में सीएचओ, एएनएम और सहिया द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। वहीं डुमरी में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कार्य को देखकर टीम के सदस्यों ने संतोष जताया।

टीम सदस्यों की प्रतिक्रिया

शिवानी केशरी ने कहा कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जिले की सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि गुमला में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहा है।
टीम की सदस्य निलजा ने कहा कि हर महिला की स्वास्थ्य जांच और सही चिकित्सा परामर्श ही “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की संकल्पना को सजीव बना सकता है।

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों की भागीदारी

अभियान के अनुश्रवण में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनीत आनंद, अस्पताल जिरेन कंडुलना, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आनंद राम महतो, आशा फैसिलिटेटर रामाकांत, राजेश केरकेट्टा, एजरस एक्का और शांता टोप्पो समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। टीम ने उनके सहयोग और प्रयासों की भी प्रशंसा की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading