31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला मुठभेड़ : तीन नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, पुलिस...

गुमला मुठभेड़ : तीन नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, पुलिस अभियान में मिली बड़ी सफलता

गुमला : उग्रवाद के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान के तहत गुमला पुलिस ने बुधवार को एक और बड़ी सफलता दर्ज की। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के केचकी गांव के समीप रोगरी टोली के घने जंगलों में Jharkhand Jan Mukti Parishad (JJMP) उग्रवादियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में संगठन के तीन सक्रिय सदस्य मारे गए। मृतकों में दो कुख्यात नक्सली शामिल हैं, जो कई गंभीर अपराधों में वांछित थे।

खुफिया सूचना पर चला संयुक्त अभियान

23 सितम्बर को गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां को सूचना मिली थी कि JJMP के कुछ सदस्य इलाके में बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) और झारखंड STF से विचार-विमर्श कर संयुक्त ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार की गई।
24 सितम्बर की सुबह QRT टीम, झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस के संयुक्त बल ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी ढेर हो गए।

मारे गए उग्रवादियों की पहचान

  • लालू लोहरा निवासी बसरटोली, थाना सेन्हा, लोहरदगा

  • सुजीत उरांव निवासी रोरेड, जिला लोहरदगा

  • छोटू उरांव उर्फ सत्येंद्र/रविंद्र उरांव, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी होसिर, जिला लातेहार

तीनों नक्सली JJMP संगठन के कुख्यात सदस्य थे और कई मामलों में वांछित बताए जाते हैं।

बरामद हथियार

पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए जिनमें शामिल हैं—

  • एक AK 56 राइफल

  • एक INSAS राइफल

  • एक SLR राइफल

  • विभिन्न बोर की गोलियां और अन्य सामग्री

नक्सलियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, मृत नक्सलियों के खिलाफ कई पुराने मामले दर्ज थे।

  • लालू लोहरा सेन्हा थाना कांड (63/2024) में आरोपी था।

  • सुजीत उरांव पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आरोप थे।

  • छोटू उरांव भी कई घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा था।

सुरक्षा बलों की तैनाती और शामिल टीमें

ऑपरेशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में घाघरा, पालकोट और बिशुनपुर थाना प्रभारियों के साथ QRT और झारखंड जगुआर की टीम शामिल थी।

हाल की बड़ी सफलताएँ

पुलिस ने बताया कि गत महीनों में उग्रवाद विरोधी अभियान में कई बड़ी कामयाबियाँ मिली हैं।

  • 24 मई 2025 को JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो सब-जोनल कमांडर मुठभेड़ में मारे गए।

  • 26 जुलाई को गुमला और लातेहार में तीन सब-जोनल कमांडरों को ढेर किया गया।

  • 5 अगस्त को PLFI सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा मारा गया, जिस पर 15 लाख का इनाम था।

  • जुलाई और अगस्त में कई कुख्यात माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।

  • 1 सितम्बर को JJMP जोनल कमांडर रविंद्र यादव समेत कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस का दावा: संगठन लगभग खत्म

गुमला पुलिस ने दावा किया है कि JJMP संगठन अब लगभग समाप्त हो चुका है। बचे हुए 2-3 सदस्य भी जल्द ही आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी के शिकंजे में होंगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान नक्सल प्रभावित गुमला और आसपास के जिलों में सुरक्षा और शांति बहाली की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading