डीसी प्रेरणा दीक्षित ने की अधिक से अधिक बच्चों से भागीदारी और इनोवेटिव आइडिया सबमिशन की अपील
जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला ने सभी स्कूल के प्रधानाध्यापक को दिए आवश्यक निदेश
गुमला : – भारत सरकार द्वारा वर्ष 2047 में विकसित भारत की परिकल्पना के साथ इनोवेटिव आइडिया के लिए सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालय के कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए विकसित भारत बिल्डथान-2025 आयोजित किया है जिसका उद्देश्य उन्हें इनोवेटिव सोच का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करना है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी, डायट के संकाय सदस्यों के लिए निर्देश जारी कर कहा है कि सभी स्तर पर इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें ।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यालयों के शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन 6 अक्टूबर 2025 तक और छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक विद्यालय को न्यूनतम 50 छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा। सभी शिक्षक 2 से 5 छात्रों की टीम बनाकर एक से अधिक टीम का गठन कर सकते हैं। 13 अक्टूबर 2025 से वेबसाइट पर पंजीकृत टीमों को अपने विचार अपलोड करने का अवसर मिलेगा।
यह पूरा कार्यक्रम विकसित भारत के चार प्रमुख थीम पर आधारित है जिसमें आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल एवं समृद्ध भारत की थीम पर इनोवेटिव आइडिया की मांग की गई है ।
इस अवसर पर जिले की डीसी प्रेरणा दीक्षित द्वारा कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपने नवाचार और रचनात्मक विचार प्रस्तुत करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करेगी और 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उपायुक्त ने कहा कि विकसित भारत की इन थीमों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विचार भविष्य के भारत की दिशा तय करेंगे और स्थानीय से वैश्विक स्तर तक नवाचार को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से आग्रह किया कि वे 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि गुमला जिले के छात्र-छात्राएँ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना में योगदान दे सकें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SHOPAZ Ready To Wear Saree For Women Maroon Georgette One Minute Readymade Stitched Scalloped Border With Unstitched Blouse
₹897.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







