32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिन्हित 616 ग्रामों में विशेष...

जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिन्हित 616 ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ

ग्रामीणों की भागीदारी से योजनाओं को त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु प्रयास, 77.96% जनजातीय आबादी के विकास की ठोस पहल

गुमला : – गुमला केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार, जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक *आदि कर्मयोगी अभियान* के तहत व्यापक स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन कर 616 चिन्हित ग्रामों में ग्रामीण सहभागिता से विकास योजनाओं की समीक्षा एवं क्रियान्वयन का नया अध्याय शुरू किया गया। इस अवसर पर सभी जिले के 12 प्रखंडों के जनजातीय बहुल गांवों में कुल 1,31,915 परिवारों को शामिल करते हुए ग्राम सभा आयोजित हुई जिसमें कुल जनसंख्या 7,24,812 रही, जिनमें से 565,099 (77.96%) ST वर्ग से संबद्ध हैं।

ग्राम सभाओं में विजन 2030 के तहत ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, पोषण, किसान कल्याण जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की प्रक्रिया, पारदर्शिता और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।

ब्लॉकवार विवरण में घाघरा, गुमला, बिशुनपुर, डुमरी, चैनपुर आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं जहाँ विकास कार्यों के लिए ठोस योजनाएं बनाई गईं।

जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन से तैयार किए गए विलेज एक्शन प्लान को आगे ब्लॉक एवं जिला स्तरीय योजना के रूप में सम्मिलित कर क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान से आदिवासी समुदाय में नई चेतना और अधिकारों को लेकर जागरूकता आई है।

ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव एवं उनके समाधान पर गंभीरता से विचार किया गया।जन जागरूकता एवं भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता एवं किसान कल्याण की योजनाओं को तेज गति से लागू करने की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें साझीदार बनाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading