20.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड प्रार्थना महोत्सव : “प्रभु येशु धर्म और जाति से ऊपर हैं”...

झारखंड प्रार्थना महोत्सव : “प्रभु येशु धर्म और जाति से ऊपर हैं” — एपोस्टल अंकित सजवान

गुमला : झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन (JCYA) की केंद्रीय समिति, रांची एवं जिला समिति, गुमला द्वारा आयोजित तीन दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2025 का शुभारंभ गुमला में भव्य रूप से हुआ। आराधना और गीत-संगीत के बीच आरंभ हुए इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता एपोस्टल अंकित सजवान ने अपने संबोधन में कहा, “प्रभु यीशु मसीह धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर हैं। परमेश्वर प्रेम है — उसका कोई धर्म नहीं होता। मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं।” उन्होंने कहा कि “जब हम बाइबल के वचनों पर मनन करते हैं, तब हमें परमेश्वर का वास्तविक प्रेम समझ आता है। यही प्रेम हमें शैतान की चालों और विभाजन से बचाता है।”
उन्होंने प्रेरणादायक संदेश दिया कि “परमेश्वर के प्रेम में रहकर हमें आपसी सम्मान, क्षमा और अच्छाई के पथ पर चलना चाहिए।”

उद्घाटन समारोह

कार्यक्रम का उद्घाटन गुमला विधायक भूषण तिर्की ने किया। उन्होंने कहा, “प्रार्थना हमें परमेश्वर के करीब लाती है। आज जरूरत है कि हम आध्यात्मिक जीवन अपनाएं और प्रेम व एकता का दृष्टिकोण विकसित करें।”

मुख्य संरक्षक अलविन लकड़ा ने कहा, “प्रभु यीशु मानवता के उद्धार के प्रतीक हैं। हमें जाति और समाज के बंधन से ऊपर उठकर भेदभाव और द्वेष को समाप्त करना होगा।”
जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि “आज समाज में विभाजन इसलिए बढ़ा है क्योंकि लोग परमेश्वर के वचनों से दूर हो गए हैं। परमेश्वर का प्रेम हमें फिर से जोड़ सकता है।”

सम्मान और सहयोग

एपोस्टल अंकित सजवान और मोनिका सजवान का स्वागत शॉल, पुष्पगुच्छ और झारखंड स्मृति-चिह्न देकर किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में JCYA के कई पदाधिकारी जैसे अलविन लकड़ा, कुलदीप तिर्की, शशि टूटी, शैलू डांह गा, दीपक लकड़ा, रोहित गुंजन, अंबर साहिल बेक, सुनील कुमार, सहित दिल्ली टीम और पास्टरों का योगदान सराहनीय रहा।

प्रभु के संदेश, संगीत और सामूहिक प्रार्थनाओं से गूंजते इस आयोजन ने प्रेम, एकता और आस्था का वातावरण निर्मित किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading