31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaचैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई

चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कठोर कार्रवाई की

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के संज्ञान में यह मामला आया कि चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने आई महिलाओं से 108 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे थे तथा प्रसव उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा “मिठाई” के नाम पर धन उगाही की जा रही थी। इस गंभीर शिकायत पर उपायुक्त द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए।

जांचोपरांत दोषी पाए गए 108 एंबुलेंस चालक को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। साथ ही प्रसव वार्ड में कार्यरत संबंधित नर्स को कारण बताओ नोटिस (Show Cause) जारी कर निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उपायुक्त ने कहा है कि “जनसेवा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”

सिविल सर्जन, गुमला को निर्देश दिया गया है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु नियमित निगरानी तंत्र सशक्त करें।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading