31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमहाछठ त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मूड में

महाछठ त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मूड में

तेज रफ्तार वाहन , असामाजिक तत्वों, सोशल मीडिया, और अपराधियों पर सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन के माध्यम होंगी निगरानी

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय सहित समस्त जिला में महाछठ त्यौहार की सभी तैयारियां पूर्ण सभी जगह रौनक़ ही रौनक़ नजर आ रही हैं महाछठ त्यौहार की अतिआवश्यक वास्तु बांस का सूप – दौरा ( आधुनिक युग में पीतल का सूप और दौरा के स्थान पर पीतल का कटौती ) कच्चा छिलका सहित नारियल, विभिन्न आकार प्रकार के फल एवं महाछठ से संबंधित अन्य पूजा सामग्रियों की दूकान प्रत्येक चौक चौराहा और सड़कों पर सजें हुए हैं,बिक्री जोरों पर है,और पूरा बाजार भरा पडा हैं, जहाँ बड़े बूढ़े, महिला पुरुष, युवक युतियां, बच्चे अपने अपने परंपरागत पसंदीदा पोशाक, और महाछठ व्रति पूजा से संबंधित वस्त्र साड़ी,जाकिट,साया, धोती गमछा आदि की खरीदारी में जुटे हुए हैं, वही जिला प्रशासन के गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रखण्ड और समस्त थाना प्रभारियों का दिए गए निर्देशों को पालन करने और अपने अपने ड्यूटी पर तैनात होकर अपने अपने कार्यों में जुटे हुए ताकि महाछठ त्यौहार से संबंधित किसी भी महिला पूरूषों छठव्रतयों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, दोपहर से देर सन्ध्या तक और प्रातः से लेकर लगभग दस बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखते हुए, तालाबों के आसपास नगर परिषद् गुमला द्वारा और संबंधित संघ द्वारा तलाबों के आसपास तैराक, आने जाने वाले विशेषकर महिला को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेवारी भी तय की गई है, प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील क्षेत्रों गश्ती बढ़ाने, समस्त चौक चौराहों पर संबंधित मजिस्ट्रेट, शस्त्र महिला पुरूष बल के जवानों को तैनात की गयी हैं, तेज वाहन चलाने वालों, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वालों और और सामाजिक तत्वों और अपराधी पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से विशेष नजर रखी जाएगी, जिला मुख्यालय में सिसई रोड छठ तालाब, गुमला परिषदन के समक्ष स्थित बांध तालाब, डीएसपी रोड मुरली बगीचा छठ तालाब, चेटर ग्राम स्थित छठ तालाब सहित विभिन्न मुहल्ले, और ग्रामीण क्षेत्रों, प्रखण्डों, पंचायतो और गांवो के तालाबों, और जिला मुख्यालय के अधिकांश लोग साफ सफाई और स्वच्छ वातावरण को लेकर जिला मुख्यालय के आधी आबादी गुमला जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित नागफेनी कोयल नदी में महाछठ का त्यौहार मनाने हेतु अपने अपने निजी वाहनों के द्वारा नागफेनी कोयल नदी में जाकर महाछठ त्यौहार मानते हैं, जिसकी देखरेख सिसई प्रखंड मुख्यालय के पदाधिकारियों की देखरेख में महाछठ त्यौहार संपन्न होता है l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading