28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला प्रशासन ने पाँच नाबालिगों को रेस्क्यू कर परिवार को सौंपा

गुमला जिला प्रशासन ने पाँच नाबालिगों को रेस्क्यू कर परिवार को सौंपा

गुमला:
गुमला जिला प्रशासन ने अक्टूबर 2025 माह में जिले के बिशुनपुर, रायडीह, गुमला और पालकोट प्रखंडों से संबंधित पाँच नाबालिग बच्चों (एक बालक और चार किशोरियों) को विभिन्न राज्यों से रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से उनके परिवारों को सौंप दिया है।

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर की गई। रेस्क्यू अभियान के तहत एक नाबालिग को छत्तीसगढ़ (जयपुर) से, एक को बिहार से और तीन को रांची जिला से मुक्त कराया गया। इनमें से दो बच्चे घर से भागे थे, जबकि तीन को कार्य में लगाने के उद्देश्य से बाहर ले जाया गया था। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सभी को सफलतापूर्वक बचाया गया।


बाल कल्याण समिति के समक्ष की गई प्रस्तुति

रेस्क्यू के बाद सभी नाबालिगों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्णय के अनुसार चार नाबालिगों को परिवार को सौंप दिया गया, जबकि एक बालक को अस्थायी रूप से बाल गृह में रखा गया है।

प्रशासन ने बताया कि बच्चों को शिक्षा, पुनर्वास और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है ताकि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के शोषण से सुरक्षित रह सकें।


बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क

जिला प्रशासन ने कहा कि आवश्यक देखरेख और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों के पुनर्वास व विकास के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्डलाइन और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।


आम जनता से अपील

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे के साथ शोषण, बाल मजदूरी या कठिन परिस्थिति का मामला सामने आए, तो तुरंत इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading