भोपाल, 3 नवंबर 2025:
अपना दल (सोनेलाल) के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश इकाई द्वारा संगठन के लिए वर्षों से समर्पित कार्य करने वाले 30 सक्रिय कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित सदस्यों को शॉल भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में तथा मध्य प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने की।
30 समर्पित कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को सशक्त बनाने में योगदान देने वाले 30 कार्यकर्ताओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे —
मान सिंह बिसेन (सतना), देवेंद्र प्रताप सिंह (भोपाल), आर. डी. सिंह (सतना), डी. पी. पटेल (सतना), टीकम चंद्र शर्मा (इंदौर), सुरेंद्र नाहर (भोपाल), राजेश्वर मिश्रा (भोपाल), त्रिलोकी सिंह (सिंगरौली), चैतराम प्रजापति (शिवनी), रघुनंदन पटेल (सीधी), हर प्रसाद बौद्ध (उमरिया), एस. आर. नागले (बैतूल), हरीश तलरेजा (भोपाल), राजेश पाल (सिंगरौली), यश कुमार (भोपाल), मुकेश मराठा (भोपाल), कैलाश गावंडे (इंदौर), रोशन पटेल (गंज बासौदा), मनीष सरवरिया (सागर), एन. एस. धाकड़ (मुरैना), मनोज पटेल (सतना), बालेश सिंह (मैहर), अशोक पटेल (रीवा), डॉ. बी. के. पटेल (कटनी), राजेंद्र पटेल (छतरपुर), कुबेर पटेल (छतरपुर), बबलू यादव (छतरपुर), धनीराम केवट (बालाघाट), राहुल सिसोदिया (ग्वालियर), हरदास कुशवाहा (दतिया) और मोहित गुप्ता (भोपाल) सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
संगठन की ताकत हैं कार्यकर्ता: आर. बी. सिंह पटेल
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने कहा,
“अपना दल (एस) के कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। संगठन के विस्तार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने में उनका योगदान अमूल्य है। यह सम्मान उनके समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।”
कार्यकर्ताओं के समर्पण पर बोले डॉ. अतुल मलिकराम
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा,
“पार्टी के 30वें स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना खुद में गर्व की बात है। यही कार्यकर्ता भविष्य में मध्य प्रदेश में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की नींव साबित होंगे।”
संगठन में एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश
हाल ही में पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई। इन आयोजनों में एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रमुख रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के मूल सिद्धांतों — समर्पण, सेवा और समाजहित — को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
न्यूज़ – Muskan
SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







