गुमला: गुमला जिले के सिसई प्रखंड के घाघरा पंचायत स्थित दारी टोंगरी में परंपरागत बारह पड़हा दारी जतरा का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण जुटे।
जतरा स्थल का प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां श्रद्धालु बूढ़ा महादेव, नकटी देवता और पुरखा कंडो की पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां आस्था से की गई पूजा से उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं, और पूर्ण होने पर वे पुनः आकर पूजा-अर्चना करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि “हमारी परंपरा और संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है। प्रकृति के रूप में धर्म और संस्कृति एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं।” उन्होंने जतरा में शामिल सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और गांव-समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि “जतरा मेल-जोल, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस आयोजन में हमारी सभ्यता और संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।” वहीं धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि “जतरा मेला आदिवासी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है, इसका संरक्षण और संवर्धन हम सबकी जिम्मेदारी है।”
जतरा मेले में सिसई प्रमुख मीना उरांव, जिप सदस्य विजयलक्ष्मी कुमारी, कैप्टन लोहरा उरांव, पड़हा कोटवार गजेंद्र उरांव, पड़हा कोहा बेल जुब्बी उरांव, समेत जतरा समिति के सदस्य पुनई उरांव, कमलेश उरांव, सुकरु उरांव उर्फ टाना भगत, चैताली सेनगुप्ता, बसंत कुमार गुप्ता, रंथु उरांव, प्रभात उरांव, संतोष उरांव, कमलेश मुंडा, कार्तिकेश्वर मिश्रा, तिम्बड़ु टाना भगत और इंद्रपाल उरांव उपस्थित रहे।
मेले में ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Yashika Women Cotton Saree
₹398.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Champa-51)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







