20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गुमला जिले में छह नए प्रखंड अध्यक्षों...

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गुमला जिले में छह नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति को दी मंजूरी

गुमला: गुमला झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने जिले के छह प्रखंडों में नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिले से भेजे गए प्रस्तावों पर अनुमोदन देते हुए नामों की घोषणा की है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि जिला संगठन की अनुशंसा पर निम्नलिखित व्यक्तियों को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है।जिनमे प्रमोद खलखो (चैनपुर), प्रदीप मिंज (डुमरी), जोय कुजूर (जारी), मुख्तार आलम (भरनो), निलेश उरांव (सिसई) और अदित भगत (घाघरा) शामिल है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संगठनात्मक दृष्टि से इन नियुक्तियों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिससे जिले में पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। प्रदेश कार्यालय की ओर से गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजनील तिग्गा से अनुरोध किया गया है कि वे उपरोक्त सभी प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र निर्गत कर उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करने का अवसर प्रदान करें। ताकि संगठनात्मक कार्यों में गति लाई जा सके। इस पत्र की प्रतिलिपि जिला पर्यवेक्षक श्री बंधु तिर्की को भी प्रेषित की गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नए प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनता से जुड़ाव के कार्यक्रमों को गति मिलेगी।इसकी जानकारी जिला अध्यछ राजनील तिग्गा ने दी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading