32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ,एक कार में सवार एक युवती सहित...

85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ,एक कार में सवार एक युवती सहित चार लोग गिरफ्तार,भेजे गए जेल

गुमला : – गुमला जिला पुलिस कप्तान एसपी हरिश बिन जमां के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत बिशनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक कार में सवार चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं, एचडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया की एक गुप्त सूचना के आधार पर बिशनपुर में एक कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से 85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए आंकी जा रही है, उक्त संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें डीएसपी रोड निवासी 22 वर्षीय शिवा कुमार साहू, राजा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय रोजामत अंसारी, मुरली बगीचा निवासी 22 वर्षीय दीपक चिक बड़ाईक और कोरबा, छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय वर्षा रानी भगत शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर और न्यायिक हिरासत में लेते हुए गुमला जेल भेज दिया गया है।

सभी डाल्टेनगंज से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला आ रहे थे

पुलिस ने उक्त आरोपियों के पास से 85 ग्राम ब्राउन शुगर केअलावा चार मोबाइल फोन, 61 हजार रुपए नगद और कार जब्त की है। एसडीपीओ ने बताया कि ये सभी डाल्टेनगंज से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला आ रहे थे। उक्त ब्राउन शुगर तस्करी के उद्देश्य से उक्त कार में शादी का स्टिकर लगाकर गुमला आ रहे थे, ताकि पुलिस को उनपर शक न हो।

यह ब्राउन शुगर गुमला के विभिन्न इलाकों में बेचने के लिए लाई जा रही थी, तभी बिशनपुर थाना पुलिस ने उन्हें घेरकर समय पर दबोचने में सफल रही l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading