गुमला। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में गुमला जिले में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पंचायत स्तर पर लगाई गई इन विशेष शिविरों का उद्देश्य झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 के तहत सरकारी सेवाओं को सरल, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना रहा।
जिलेभर में आयोजित शिविरों में जन-सहभागिता उल्लेखनीय रही। प्रशासनिक टीमों द्वारा त्वरित और पारदर्शी सेवा प्रदान किए जाने के चलते जिले में कुल 50,620 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 46,655 आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जा चुका है।
वर्तमान स्थिति इस प्रकार है—
-
3,774 आवेदन लंबित
-
168 आवेदन प्रक्रिया में
-
30 आवेदन नियमानुसार अस्वीकृत
इस प्रकार जिले की कुल निस्तारण दर 92.2% दर्ज हुई।
प्रखंडवार उपलब्धियाँ
-
चैनपुर: 1,684 में से 1,684 का पूर्ण निस्तारण
-
पालकोट: 3,065 में से 3,057 का निस्तारण
-
बसिया: 3,907 में से 3,894 का निष्पादन
-
नगर परिषद: 450 में से 442 का निष्पादन
-
डुमरी: 5,636 में से 5,396 का निष्पादन
-
भरनो: 3,331 में से 3,172 का निष्पादन
-
घाघरा: 5,936 में से 5,629 का निष्पादन
-
अल्बर्ट एक्का-जारि: 1,735 में से 1,608 का निष्पादन
-
गुमला: 7,946 में से 7,252 का निस्तारण
-
रायडीह: 1,481 में से 1,314 का निष्पादन
-
बिशुनपुर: 4,580 में से 4,037 का निष्पादन
-
कामडारा: 4,303 में से 3,670 का निष्पादन
-
सिसई: 6,575 में से 5,502 का निष्पादन
सेवावार उपलब्धियों का विवरण
-
अन्य लोककल्याणकारी योजनाएँ: 29,077 में से 25,946 का निष्पादन
-
आय प्रमाण पत्र: 3,092 में से सभी का निस्तारण
-
जाति प्रमाण पत्र: सभी 3,656 आवेदनों का त्वरित निष्पादन
-
स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र: 2,763 में से सभी का निस्तारण
-
जन्म प्रमाण पत्र: 963 में से 905 का निष्पादन
-
मृत्यु प्रमाण पत्र: 122 में से 118 का निस्तारण
-
नया राशन कार्ड: 3,139 में से 2,692 का निष्पादन
-
भूमि माप: 560 में से 481 का निस्तारण
-
भूमि धारण प्रमाण पत्र: 410 में से 334 का निस्तारण
-
दाखिल-खारिज वाद: 442 में से 336 का निस्तारण
-
वृद्ध पेंशन: 4,703 में से 4,662 का निष्पादन
-
विकलांग पेंशन: सभी 135 आवेदनों का निस्तारण
-
विधवा पेंशन: सभी 203 आवेदनों का निस्तारण
-
अन्य सेवाएँ (झारखंड राज्य सेवा अधिनियम 2011): 1,355 में से 1,332 का निष्पादन
उपायुक्त ने की सराहना
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सेवा का अधिकार सप्ताह को जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अधिकार-आधारित सेवाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सक्रिय योगदान की सराहना की और शेष आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गुमला जिला प्रशासन ने कहा कि वह भविष्य में भी जन-सेवा को और प्रभावी तथा व्यापक बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, ताकि सरकारी सेवाओं की पहुँच हर नागरिक तक आसानी से सुनिश्चित हो सके।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







