32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनेतरहाट घाटी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक ने कार को...

नेतरहाट घाटी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक पर्यटक की मौत, तीन घायल

गुमला।
गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेतरहाट घाटी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक ने पर्यटकों की कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी पर्यटक हजारीबाग जिले के बड़का गांव के निवासी थे। मृतक की पहचान अनुपम कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में साहिल रजक (22 वर्ष), नहीर माहिर (18 वर्ष) और रोशन कुमार शामिल हैं। सभी लोग एक कार से नेतरहाट घूमने आए थे और गुरुवार को वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

बताया जाता है कि नेतरहाट से लौटते समय घाटी क्षेत्र में तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुपम कुमार को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साहिल रजक के पैर की हड्डी टूट गई है, जबकि नहीर माहिर को कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading