गुमला :
गुमला जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 2025–26 का समापन मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन प्रातः 9 बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्यों की टोली द्वारा 24 हवन कुंडों में विधिवत पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
अंतिम दिन विभिन्न धार्मिक संस्कारों का भी आयोजन किया गया। इस क्रम में नामकरण संस्कार धनंजय कुमार सोनी एवं मृत्युंजय कुमार सोनी का संपन्न हुआ। वहीं विद्यारंभ संस्कार सृष्टि गौरी, दिव्यास कुमार, कृतिका, आयुष कुमार, आराध्या कुमारी, अनिकेत कुमार, आराध्या वर्मा एवं दीवान कुमार वर्मा का कराया गया। इसके अतिरिक्त दीक्षा संस्कार रामाश्रय शर्मा, नीलू सोनी, राजू सिंह एवं संगीता देवी का विधिविधान से संपन्न हुआ, जबकि टुनु कुमार का जन्मदिवस पूजन भी कराया गया।
हवन एवं संस्कारों के उपरांत विधिवत आरती संपन्न हुई, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्रह्मदेव जी ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे आचार्यगण—टोली नायक रामतपस्या आचार्य, सह टोली नायक प्रमोद शास्त्री, गायक अभय जी, तबलावादक शिबु मंडावी एवं युगचालक घनश्याम कोर्राम—को भावभीनी विदाई दी गई।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सोमवार की संध्या को भव्य सांध्यकालीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगीत एवं प्रवचन के साथ 6100 दीपों से विशाल दीपयज्ञ संपन्न हुआ। साथ ही महायज्ञ के सफल आयोजन में योगदान देने वाले समिति सदस्यों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में के.डी.एन. सिंह, सरस्वती देवी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, ब्रह्मदेव जी, अशोक साह, परिवार्जक अमित कुमार, अर्जुन कुमार सोनी, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार दास, सावित्री देवी, ललिता देवी, लक्ष्मी देवी, प्रज्ञा कुमारी, मालती देवी, विक्रम सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







