20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला मुख्यालय का होगा सुन्दरी करण जबरदस्त एलईडी लाइट से चमकेगी गुमला...

जिला मुख्यालय का होगा सुन्दरी करण जबरदस्त एलईडी लाइट से चमकेगी गुमला शहर, पेडों में भी लगेंगे एलइडी लाइट

गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय के सुन्दरी करण को लेकर शहर का किया गया निरिक्षण, शहर के पेड़ों में लगेंगे एलईडी लाइट गुमला शहर में नगर परिषद के प्रशासक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने देर रात्रि 9 बजे से एक बजे तक शहर का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम में सिटी मैनेजर हेलाल अहमद खान, कनीय अभियंता अटल उपल सोय व स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर कमलेश महतो शामिल थे। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से जशपुर रोड में कई दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण पाए गए। जिस पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। प्रशासक द्वारा इंडोर स्टेडियम गांधी पार्क, विकास कॉलोनी पार्क व पटेल पार्क में आवश्यक रंग-रोगन, साफ-सफाई, सौंदर्याकरण और लाइट लगाने की आवश्यकता जताई गई और इसके लिए टीम को निर्देश दिए गए। शहर के मुख्य मार्गों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सौंदर्गीकरण के उद्देश्य से पेड़ों पर वार्म एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में बस स्टैंड में फैले कचरे और गंदे शौचालयों की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार और नियमित रखरखाव की बात कही गई। इसके अतिरिक्त शहर में लगे अवैध होर्डिंग व अनधिकृत प्रचार-प्रसार सामग्री पर रोक लगाने के लिए विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देशभी नगर परिषद प्रशासक द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित व सुंदर बनाना है। जिसके लिए नियमित निरीक्षण और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसमें नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। चूंकि नप यह व्यवस्था नागरिक हित में कर रहा है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading