31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि में चक्रानुक्रम नियम के तहत दो संकाय अध्यक्ष बदले

विभावि में चक्रानुक्रम नियम के तहत दो संकाय अध्यक्ष बदले

डॉ रेनू बोस ‘समाज विज्ञान’ एवं डॉ इंद्रजीत कुमार ‘विज्ञान’ के बने संकाय अध्यक्ष

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने शनिवार को समाज विज्ञान तथा विज्ञान संकाय के नए संकायअध्यक्षों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। समाज विज्ञान संकायअध्यक्ष डॉ सादिक रज्जाक के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने पर उनके स्थान पर मानव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रेनू बॉस को संकायअध्यक्ष नियुक्त किया गया है । डॉ सादिक रज्जाक लगभग 13 महीने तक विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव के दायित्व में भी रहे । इसी के साथ उन्होंने समाज विज्ञान के संकायअध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी किया।

इसी प्रकार विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके स्थान पर रसायन विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर तथा बायोटेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ इंद्रजीत कुमार को संकायअध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ इंद्रजीत कुमार विश्वविद्यालय के नामांकन कोषांग के नोडल पदाधिकारी के रूप में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त नई शिक्षा नीति 2020 को विश्वविद्यालय में लागू करवाने का दायित्व भी उन पर है। डॉ एच एन सिन्हा भूगर्भशास्त्र विभाग के अध्यक्ष हैं और उच्चस्तरीय शोध के लिए ख्याति प्राप्त है।

दोनों संकाय अध्यक्षों की नियुक्ति पर विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागों तथा महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने उन्हें बधाइयां दी है।

न्यूज़ – विजय चौधरी 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading