27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला: सड़क सुरक्षा माह पर निकली भव्य बाइक रैली, नारों से गूँजी...

गुमला: सड़क सुरक्षा माह पर निकली भव्य बाइक रैली, नारों से गूँजी शहर की गलियाँ

गुमला : गुमला सड़क सुरक्षा माह को लेकर निकली गयी भव्य बाइक रैली, नारों से गूँजी शहर की गलियाँ*
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026, को लेकर गुमला शहर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और होंडा मोटरसाइकिल शोरूम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस रैली को थाना प्रभारी गुमला महेंद्र कुमार करमाली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली का मार्ग और उत्साह:
रैली का रूट: बाइक रैली सिसई रोड से शुरू होकर दुन्दुरिया बस स्टैंड पहुँची, जहाँ से समाहरणालय भवन होते हुए जशपुर रोड और पालकोट रोड का भ्रमण किया गया। अंत में रैली पुनः सिसई रोड पहुँचकर संपन्न हुई।

अधिकारियों की भागीदारी:
जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कचहरी परिसर में रैली का स्वागत किया और सुरक्षा का संदेश दिया।

नारों और जागरूकता रथ से गूँजा शहर:
जागरूकता रथ के साथ निकली इस रैली में विभिन्न प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आम जन को जागरूक किया गया:

“ट्रैफिक नियमों को अपनाओ, अमन-चैन से बढ़ते जाओ”
“एक्सीडेंट में जो मिले घायल, उसकी तुम जान बचाओ”
“चर्चा है ये गली-गली, दुर्घटना से देर भली”

अधिकारियों का संदेश:
महेंद्र कुमार करमाली , थाना प्रभारी, गुमला: रैली को सिसई रोड से रवाना करते समय उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ बाइक चालकों के साथ होती हैं। इसलिए वाहन चलाते समय सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देना और यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

ज्ञान शंकर जायसवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी: डीटीओ ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर दिया कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए पहनें। उन्होंने बताया कि मानक हेलमेट सिर की गंभीर चोटों से 80% तक बचाव करता है।

मुख्य विशेषताएँ:
रैली में शामिल सभी चालकों ने अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पालन कर समाज के सामने एक उदाहरण पेश किया। स्थानीय मोटरसाइकिल शोरूम संचालकों और कर्मियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अगली गतिविधि की सूचना:
दिनांक 09.01.2026 को सदर हॉस्पिटल परिसर में विशेष मुआवजा एवं सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा फॉर्म भरने में मदद की जाएगी
“ट्रैफिक नियमों को अपनाओ, अमन-चैन से बढ़ते जाओ”
“एक्सीडेंट में जो मिले घायल, उसकी तुम जान बचाओ”
_”चर्चा है ये गली-गली, दुर्घटना से देर भली”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading