गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा विभाग, गुमला द्वारा बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्पेशल मॉक टेस्ट–II आज दूसरे दिन भी जिले के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में2026 सफलतापूर्वक जारी रहा। यह मॉक टेस्ट बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर आयोजित किया जा रहा है।
*उपस्थिति में वृद्धि, पूरे उत्साह के साथ मॉक टेस्ट में शामिल हुए विद्यार्थी*
मॉक टेस्ट के दूसरे दिन पहले दिन की तुलना में विद्यार्थियों की उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह, अनुशासन एवं गंभीरता के साथ परीक्षा में भाग लेते नजर आए। विद्यालयों में समय प्रबंधन एवं परीक्षा अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा वातावरण मिल रहा है। आगामी जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से कुल 92 प्रतिशत से अधिक बच्चों में इस मॉक टेस्ट में भाग लिया जो बड़ी उपलब्धि है ।
*विद्यार्थियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया, उपायुक्त ने दिया प्रेरणादायक संदेश*
मॉक टेस्ट में शामिल विद्यार्थियों ने बताया कि इस अभ्यास परीक्षा से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में काफी मदद मिल रही है तथा वे प्रश्नों के पैटर्न, उत्तर लिखने की शैली एवं समय प्रबंधन को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। अनेक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत नियमित गृहकार्य, मॉडल प्रश्नों के अभ्यास तथा शिक्षकों की कोर टीम द्वारा महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ प्री-बोर्ड के रूप में दो बार मॉक टेस्ट के आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को समय रहते परीक्षा के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराना और उनकी कमजोरियों को दूर करना है। मॉक टेस्ट, त्वरित मूल्यांकन और रिमेडियल कक्षाओं के जरिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिले का हर विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो और बेहतर परिणाम प्राप्त करे।”
डीईओ कविता खलखो एवं डीएसई नूर आलम खां ने बताया कि मॉक टेस्ट के सुचारू संचालन हेतु जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, सीआरपी, बीआरपी एवं शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर अनुश्रवण एवं निगरानी कर रहे हैं तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।
न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹444.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







