31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनेताजी जयंती सह पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, सिसई...

नेताजी जयंती सह पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, सिसई में भव्य आयोजन

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, सिसई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सह पराक्रम दिवस बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके देशभक्ति, त्याग और साहस से भरे संदेशों को याद किया गया।

विद्यार्थियों के बैंड दल की मधुर धुन ने किया मंत्रमुग्ध

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण विद्यालय की सुसज्जित बैंड टीम रही। छात्रों ने बैंड की मधुर और जोशीली धुनों के साथ रोड शो निकाला, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बन गया। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने भी छात्रों के अनुशासित प्रदर्शन की सराहना की।

बसंत उत्सव पर श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना का आयोजन

इसी क्रम में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों ने श्रद्धा भाव से ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही तथा इस आयोजन ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को और सुदृढ़ किया।

प्रधानाध्यापिका ने दिया विद्यार्थियों को संदेश

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन अनुशासन, आत्मबल और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नेताजी के आदर्शों को अपनाते हुए लक्ष्य के प्रति निडर और कर्मठ बनने का आह्वान किया।

विद्यालय में सत्र 2026 27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी

झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला से बीपीओ दिलदार सिंह ने बताया कि यह आवासीय विद्यालय अनाथ, एकल अभिभावक, आदिम जनजाति, नक्सल प्रभावित, ड्रापआउट एवं अभिवंचित वर्ग के विशेष बालकों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के द्वारा संचालित है तथा वर्ष 2026 27 में नामांकन की प्रक्रिया जारी है । पूरे जिले से कक्षा 3 से 9 तक के रिक्त सीट पर उपरोक्त श्रेणी के बालकों के नामांकन के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading