जिला स्तरीय मॉक टेस्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी उपायुक्त के हाथ से सम्मानित हुए
गुमला : – गुमला जिला में आगामी 3 फरवरी से प्रारंभ हो रही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुमला समाहरणालय अवस्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में एक विशेष ऑनलाइन प्रेरणा एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के सभी विद्यालयों के कक्षा 10 और 12 कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के बोर्ड परीक्षार्थियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए परीक्षा में सफलता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के व्यावहारिक सूत्र साझा किए और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज का युग इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है। विद्यार्थी यदि इनका सही, सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग करें तो ये उनकी पढ़ाई के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने आगाह किया कि तकनीक का दुरुपयोग समय की बर्बादी करता है, जबकि उसका सही उपयोग ज्ञान को मजबूत करता है।
अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर अनुशासित प्रयास का फल है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा,
“ज्ञान ही आपको आपका हक दिलाता है। परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन हों, शिक्षा के बल पर भविष्य बदला जा सकता है।”
उन्होंने कहा कि जीवन में अनेक पारिवारिक या सामाजिक चुनौतियाँ आती हैं, पर विद्यार्थी यदि जुनून और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ें तो हर बाधा पार की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी के पास दिन में केवल 24 घंटे होते हैं सफल वही होता है जो समय का सही प्रबंधन करता है। समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास (प्रैक्टिस), छोटे-छोटे नोट्स बनाना और लेखन कौशल सुधारना उन्होंने परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से दूर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने योग, मेडिटेशन और सकारात्मक सोच को आवश्यक बताया। उन्होंने परीक्षा को डर नहीं, बल्कि अवसर मानने की सीख दी और कहा कि एकाग्रता, अनुशासन और निरंतरता के साथ तैयारी का माहौल बनाएं ।
कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों 8 से 10 जनवरी तक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्री-बोर्ड मॉक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10 एवं 12 के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। यह सम्मान समारोह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बना।
अपने संदेश में उन्होंने दोहराया कि सच्ची मेहनत करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है। कोई भी कार्य कठिन हो सकता है, पर असंभव नहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से असफलता या अपेक्षित परिणाम न मिलने पर निराश न होने का आग्रह करते हुए कहा कि हर अनुभव आगे की सफलता की नींव रखता है।
अंत में उन्होंने गुमला जिले को “टॉपर जिला” बनाने का आह्वान करते हुए सामूहिक प्रयास पर बल दिया और प्रेरक पंक्तियों “जीवन पथ जटिल है ये, काल चक्र कठिन है ये…” के साथ सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹449.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lux Cozi Men's Half Sleeve Soild Casual Regular Fit T-Shirt with Chest Pocket | Polo Tshirt for Men
₹395.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Viscose Printed Kurta for Women | Kurti Set Woman | Kurta with Pant & Dupatta | Straight Ethnic Suit | Indian Outfit Ladies Dress Stylish Traditional Clothing Party Office Fashion Look Style
₹699.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lymio Men Shorts || Cotton Short for Men || with Pocket Style (Shorts-09-12)
₹499.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Shasmi Girl's & Women's Solid Color V-Neck A-Line Maxi Dress for Women | New Year Party Outfit | Waist Cinched Puff Sleeve Western | Elegant Casual Wear (Dress 246)
₹598.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹599.00 (as of July 21, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Women's Soft Rangoli Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece
₹852.00 (as of July 21, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Floral Printed | Lightweight All-Day Comfortable Women's Sari with Unstitched Blouse Piece (Available in 30 Colors)
₹498.00 (as of July 21, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹547.00 (as of July 21, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹359.00 (as of July 21, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







