26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला, इंस्टाग्राम वीडियो...

गुमला में प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला, इंस्टाग्राम वीडियो में परिवार की असहमति का जिक्र

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के सुरुहू गांव के आकरा गबरी टोली में एक प्रेमी युगल का शव सोमवार को पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है।

मृतक युवक की पहचान आकरा गबरी टोली निवासी रमेश चीक बड़ाईक (20) पुत्र स्वर्गीय बैधनाथ चीक बड़ाईक के रूप में हुई है। वहीं, लड़की पोढोटोली निवासी सोनी कुमारी (16) पुत्री राजू सिंह थी।
वीडियो में कहा- दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे

इस मामले में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मृतक रमेश चीक बड़ाईक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या का निर्णय लिया।दोनों प्रैक्टिकल देने की बात कहकर घर से निकले थे

इधर, कामडारा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक बैग और पानी की बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे रमेश और सोनी मैट्रिक की परीक्षा का प्रैक्टिकल देने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading